Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बीमार-बेसहारा लोगों के लिए भगवान बने दिल्ली सरकार! विशेष 'सेवा एवं रेस्क्यू अभियान' शुरू

    Updated: Mon, 11 May 2026 07:46 PM (IST)

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बेसहारा, बीमार और असहाय लोगों के लिए विशेष 'सेवा एवं रेस्क्यू अभियान' शुरू किया है। यह अभियान दिल्ली के 13 जिलों में 15 मई ...और पढ़ें

    विशेष एम्बुलेंस और रेस्क्यू वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। हरीश कुमार

    विशेष एम्बुलेंस और रेस्क्यू वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। हरीश कुमार


    HighLights

    1. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'सेवा एवं रेस्क्यू अभियान' शुरू किया।

    2. बेसहारा, बीमार लोगों को तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी।

    3. दिल्ली के 13 जिलों में 15 मई तक चलेगा अभियान।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को अपने आवास से बेसहारा, बीमार और असहाय लोगों के लिए विशेष ‘सेवा एवं रेस्क्यू अभियान’ का शुभारंभ किया।

    उन्होंने विशेष एम्बुलेंस और रेस्क्यू वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह गाड़ियां 15 मई तक दिल्ली के सभी 13 जिलों में घूमेंगी और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से 300 से अधिक जरूरतमंद लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करेंगी।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पहल दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग, अपना घर आश्रम और सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

    सरकार ने उन विशेष एंबुलेंस एवं रेस्क्यू वाहनों को रवाना किया है, जो पूरे शहर में सड़कों, फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों पर रहने वाले निराश्रित, बीमार एवं असहाय लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि ऐसे लोगों को अपना घर आश्रम में लाकर उनका उपचार, देखभाल, भोजन, चिकित्सा एवं पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा।

    इसके लिए 19 विशेष रेस्क्यू एंबुलेंस, 10 सहयोगी वाहन, लगभग 100 सदस्यीय स्टाफ और 50 समर्पित वालंटियर लगातार कार्यरत हैं।

    अभियान के अंतर्गत कुल 500 निराश्रितों के रहने की व्यवस्था की गई है, जिसमें महिलाओं के लिए 100 और पुरुषों के लिए 400 बेड तैयार किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल बचाने के 12 गोल्डन रूल्स: आज ही बदलें आदत, महीनेभर में होगी हजारों की बचत