Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पेट्रोल-डीजल बचाने के 12 गोल्डन रूल्स: आज ही बदलें आदत, महीनेभर में होगी हजारों की बचत

    Updated: Mon, 11 May 2026 07:24 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील की है। ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि वाहन चालक ड्राइविंग की आदतों में थ ...और पढ़ें

    छोटे-छोटे उपायों से डीजल और पेट्रोल की खपत को कम करना है आसान। एआई इमेज

    छोटे-छोटे उपायों से डीजल और पेट्रोल की खपत को कम करना है आसान। एआई इमेज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की है। अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद बदले वैश्विक माहौल को लेकर पीएम की यह सलाह अब चर्चा का विषय बन गई है।

    हालांकि, यदि वाहन चलाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों को अपना लिया जाए तो ईंधन की बचत की जा सकती है।

    ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स के अनुसार, सही ड्राइविंग आदतें अपनाकर 10 से 25 प्रतिशत तक फ्यूल की बचत संभव है। इससे न सिर्फ खर्च कम होता है, बल्कि प्रदूषण भी घटता है और वाहन की उम्र भी बढ़ती है।

    क्यों पेट्रो उत्पादों का आया संकट?

    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच होर्मूज स्ट्रेट क्षेत्र में मालवाहक जहाजों की आवाजाही पर पड़ने वाले प्रभाव के चलते भारत में पेट्रो उत्पादों के दाम अब मुसीबत का सबब बनने लगे हैं। इससे आम आदमी की जेब पर बड़ा असर पड़ रहा है। ऐसे में बाइक मैकेनिक अनिल रावत और कार के एक्सपर्ट जीत कुमार ने लोगों को सही ड्राइविंग आदतें अपनाकर पेट्रोल और डीजल की खपत को काफी हद तक कम करने की सलाह दी है।

    12 टिप्स अपनाकर कम करें ईंधन की खपत

    • तेज रफ्तार और अचानक ब्रेकिंग से बचें : ड्राइविंग करते समय बार-बार तेज एक्सीलरेट करना और अचानक ब्रेक लगाने से ईंधन की खपत बढ़ जाती है। एक्सपर्ट के अनुसार, गाड़ी को एक रफ्तार में और संयमित गति में चलाना चाहिए।
    • टायरों का सही दबाव बनाए रखें : कम हवा वाले टायर इंजन पर अतिरिक्त बोझ डालते हैं और माइलेज घटा देते हैं। हर हफ्ते टायर प्रेशर चेक करवाने से इंजन पर अतिरिक्त बोझ नहीं आता। नतीजतन, फ्यूल की खपत कम होती है।
    • इंजन अनावश्यक देर तक चालू न रखें : ट्रैफिक में या लंबी रेड लाइट पर गाड़ी खड़ी हो तो इंजन बंद कर देना चाहिये। इससे काफी फ्यूल बचता है। एक्सपर्ट के अनुसार, यदि रेड लाइट वाले चौराहों पर गाड़ी की वेटिंग 30 सेकेंड से अधिक है तो इंजन बंद कर देना चाहिये। यह शहरों का वातावरण भी सुरक्षित बनाने में कारगर है।
    • नियमित सर्विसिंग कराएं : लोगों की आदत होती है कि गाड़ियों की समय पर सर्विसिंग नहीं कराते हैं। वे उसे तब तक चलाते रहते हैं जब तक की उसमें कोई दिक्कत न आन पड़े। ऐसे में गंदा एयर फिल्टर, पुराना इंजन ऑयल या खराब प्लग माइलेज को काफी कम कर देते हैं। समय पर सर्विसिंग करवाने से गाड़ी आयु बढ़ जाती है जबकि पेट्रोल-डीजल की खपत भी कम हो जाती है।
    • गाड़ी में जरूरत से ज्यादा वजन न रखें : बूट में अनावश्यक सामान रखने से इंजन ज्यादा मेहनत करता है और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में आवश्यक है कि यात्रा के समय अनावश्यक भार लेकर चलने से बचें।
    • सही गियर में चलाएं : हर गाड़ी में रफ्तार के अनुसार ही गियर लगाना चाहिए। गलत गियर में सफर करने से ईंधन तो ज्यादा खर्च होता ही है। वहीं, इंजन भी तबाह होता रहा है। ऐसे में स्पीड के हिसाब से सही गियर चुनें।

    fuel-cost

    • क्लच पर पैर लगातार न रखें : मैनुअल गाड़ी और बाइक में क्लच को आधा दबाकर रखने की आदत फ्यूल बर्बाद करती है। इससे क्लच प्लेट को तो नुकसान होता ही है। ईंधन भी अनायास कम होता जाता है। इस आदत से आज ही तौबा कर लें।
    • एसी का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें : लगातार हाई एसी चलाने से माइलेज घटता है। जब जरूरी हो तभी एसी ऑन करें। कोशिश करें की बाहर की नेचुरल हवा का भी सफर में आनंद लें।
    • जाम वाले रास्ते से बचें : भीड़भाड़ वाले रूट की बजाय जहां कम ट्रैफिक हो, उस रास्ते को चुनें। बार-बार रुकने-चलने से फ्यूल ज्यादा खर्च होता है। इस दौरान क्लच का इस्तेमाल बढ़ जाता है।
    • अच्छी क्वालिटी का ईंधन भरवाएं : केवल विश्वसनीय पेट्रोल पंप से पेट्रोल/डीजल भरवाएं। घटिया फ्यूल इंजन और माइलेज दोनों को नुकसान पहुंचाता है। इससे इंजन की सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
    • खाली रेस न दें : कुछ बाइक लवर्स की आदत होती है कि वे खड़ी बाइक को बार-बार रेस देते रहते हैं। इस आदत से सिर्फ पेट्रोल बर्बाद होता है। वैसा ही कुछ कार ओनर भी करते हैं। यह आदत तो तुरंत ही त्याग दें। इससे गाड़ी की लाइफ बढ़ने के साथ ही पेट्रोल-डीजल को बचाने में भी बड़ी मदद मिलेगी।
    • स्थिर क्रूजिंग स्पीड बनाए रखें : कार के लिए 60-80 किमी/घंटा और बाइक के लिए 40-60 किमी/घंटा की स्थिर गति पर चलाने से सबसे अच्छा माइलेज मिलता है। यह जीवन की सुरक्षा के साथ ही जेब की भी मजबूती बढ़ाती है।

    यह भी पढ़ें- PM मोदी की अपील पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता की सलाह, 'पेट्रोल-डीजल बचाओ, मेट्रो, बस और कारपूलिंग से करें सफर'

    यह भी पढ़ें- ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर', पीएम मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह ने की बड़ी बैठक

    यह भी पढ़ें- 'ईंधन बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें': सरकार ने पीएम मोदी की अपील को दोहराया, कहा- कोई संकट नहीं है

    खबरें और भी