Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'कार छोड़िए, बस-मेट्रो पकड़िए', PM की अपील के बाद CM रेखा गुप्ता ने दी सलाह; बताया बचत का पूरा गणित

    Updated: Mon, 11 May 2026 08:03 PM (IST)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नागरिकों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग का उपयोग करने की अपील की है। ...और पढ़ें

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. CM रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने की अपील की।

    2. सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग का उपयोग करें।

    3. वायु गुणवत्ता सुधारने और ट्रैफिक घटाने का लक्ष्य।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव के अनुरूप दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नागरिकों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग का उपयोग करने की अपील की है। इसके पीछे अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद बदले वैश्विक हालात और प्रदेश में वायु गुणवत्ता में सुधार दो कारण बताये जा रहे हैं। 

    कारपूलिंग से यात्रा करने की सलाह

    मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, रेखा गुप्ता ने लोगों से रोजाना की यात्राओं के लिए दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों का इस्तेमाल करने तथा जहां भी संभव हो, कारपूलिंग के जरिए सवारी साझा करने की विशेष अपील की है। 

    यह अपील राष्ट्रीय राजधानी में ईंधन की बचत और पर्यावरणीय स्थिरता को लेकर बढ़ती चिंताओं के उद्देश्य से की गई है। यह पहल सरकार द्वारा नागरिकों में पर्यावरण को बेहतर बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने की आदतों को प्रोत्साहित करने की व्यापक मुहिम का हिस्सा है।

    अधिकारियों का मानना है कि सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग को बढ़ावा देने से ट्रैफिक जाम कम करने और शहर की कुल ईंधन निर्भरता घटाने में काफी मदद मिलेगी। हालांकि, दिल्ली सरकार की ओर से इस अभियान को और सफल बनाने के लिए कोई ठोस आदेश जारी नहीं किया गया है।

    खबरें और भी

    पीएम मोदी ने क्रूा अपील की है?

    दरअसल, ईरान संघर्ष के कारण उत्पन्न व्यवधानों के मद्देनजर ईंधन की बचत के उपाय के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कर्मचारियों से घर से काम करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की है कि वह पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के चलते पेट्रोल और डीजल को बचाएं।

    उन्होंने कहा कि बेहद जरूरी होने पर ही गाड़ियों का इस्तेमाल करें। पीएम मोदी ने अगले एक साल तक सोना न खरीदने की भी सलाह दी है। साथ ही, कहा है कि विदेश यात्रा से भी बचें। हालांकि, विपक्ष ने पीएम मोदी के अनुरोधों को लेकर तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं।

    यह भी पढ़ें- मंगोलपुरी RUB की 17 मई तक होगी मरम्मत, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया किन रास्तों से करें यात्रा

    यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने OPPO, OnePlus और Realme के नकली मोबाइल बेचने वालों का किया पर्दाफाश, 2 गोदाम और 1 फैक्ट्री सीज

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में बेघर लोगों के लिए पांच दिवसीय बचाव अभियान शुरू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी