Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली पुलिस ने OPPO, OnePlus और Realme के नकली मोबाइल बेचने वालों का किया पर्दाफाश, 2 गोदाम और 1 फैक्ट्री सीज

    Updated: Mon, 11 May 2026 03:56 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने ओप्पो, रियलमी और वनप्लस जैसे ब्रांडों के नकली मोबाइल फोन बनाने और बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो गोदामों और एक फैक् ...और पढ़ें

    ओप्पो, रीयलमी और वनप्लस के मोबाइल की नकली कॉपी बनाकर रखे गए दो गोदामों को सीज करने के साथ ही दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो ग्रैब

    ओप्पो, रीयलमी और वनप्लस के मोबाइल की नकली कॉपी बनाकर रखे गए दो गोदामों को सीज करने के साथ ही दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो ग्रैब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली मोबाइल बनाकर उनकी हूबहू पैकेजिंग करके बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। ओप्पो, रीयलमी और वनप्लस के मोबाइल की नकली कॉपी बनाकर रखे गए दो गोदामों को सीज करने के साथ ही दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन नकली हैंडसेट की खेप किन बाजारों में बेची जा रही थी, ताकि इस पूरे गैंग को बेनकाब किया जा सके।

    दिल्ली में दो गोदाम और एक फैक्ट्री सीज

    जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली मोबाइल बनाकर उनकी बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने करोल बाग के रेघरपुरा स्थित दो गोदामों को सील कर दिया, जहां इन नकली उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग की जा रही थी।

    वहीं, राजधानी के मोती नगर स्थित एक फैक्ट्री को भी सील कर दिया गया, जहां इन कंपनियों के उत्पादों के पैकेजिंग बॉक्स बनाए जा रहे थे। इस अवैध कार्रवाई में इस्तेमाल हो रही आठ मशीनें भी जब्त कर ली गईं।

    बड़े पैमाने पर नकली मोाबाइल की ब्रांडिंग

    इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो बड़े पैमाने पर नकली उत्पाद पैकेजिंग कर उन्हें प्रतिष्ठित ब्रांड्स के नाम पर बाजार में बेच रहे थे। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की एंटी गैंग स्क्वॉयड (एजीएस) यूनिट की एक बड़ी कार्रवाई में ओप्पो, वनप्लस और रीयलमी जैसे प्रसिद्ध मोबाइल ब्रांड्स के नकली उत्पादों और पैकेजिंग सामग्री से जुड़े दो गोदामों तथा एक फैक्ट्री को सील कर दिया गया।

    खबरें और भी

    सिंडिकेट का पूरा खुलासा करने का प्रयास

    ऑपरेशन के दौरान एक प्रिंटिंग प्रेस और तीन गोदाम मिले, जहां मशीनों की मदद से नकली उत्पादों को पैकेजिंग और ब्रांडिंग किया जा रहा था। नकली उत्पाद बनाने में इस्तेमाल हो रही आठ मशीनें भी जब्त कर ली गईं। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए दो शातिरों से पूछताछ कर सिंडिकेट का पूरा खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली: नेहरू प्लेस में नार्थ की दो महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में UER-2 पर मुंडका-बक्करवाला टाेल प्लाजा बैरियर फ्री, बिना रुके कटेगा Toll-Tax; गडकरी ने की शुरुआत

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में बेघर लोगों के लिए पांच दिवसीय बचाव अभियान शुरू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी