Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में UER-2 पर मुंडका-बक्करवाला टाेल प्लाजा बैरियर फ्री, बिना रुके कटेगा Toll-Tax; गडकरी ने की शुरुआत

    Updated: Mon, 11 May 2026 02:21 PM (IST)

    दिल्ली में यूईआर-2 स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा अब बैरियर फ्री हो गया है, जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस मल्टी लेन फ्री फ् ...और पढ़ें

    मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा को बैरियर फ्री करने के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं अन्य। फोटो: जागरण

    मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा को बैरियर फ्री करने के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं अन्य। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा अब बैरियर फ्री हुआ

    2. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने योजना का शुभारंभ किया

    3. वाहन चालक बिना रुके टोल टैक्स दे सकेंगे

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली में यूईआर-2 स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा सोमवार से बैरियर फ्री हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका शुभारंभ किया।

    नितिन गडकरी ने टोल प्लाजा पर आयोजित कार्यक्रम में मल्टी लेन फ्री फ्लो योजना के तहत इस सुविधा की शुरुआत की। अब वाहन चालक टोल टैक्स के लिए बिना रुके अपनी यात्रा जारी रख सकेंगे। टोल टैक्स स्वत: कट जाएगा।

    अभी तक टोल पर एक-एक घंटे रुकना पड़ता था 

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पहले टोल पर एक-एक घंटे रुकना पड़ता था, डीजल-पेट्रोल खर्च होता था। अब इन सबसे मुक्ति मिल गई है।

    हम लोगों को बेहतरीन हाईवे देंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद योगेंद्र चांदोलिया व कमलजीत सहरावत आदि उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- कोडरमा होकर चलने वाली वंदे भारत-दुरंतो में नहीं मिल रही सीट, दिल्ली रूट की ट्रेनें भी फुल