Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंगोलपुरी RUB की 17 मई तक होगी मरम्मत, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया किन रास्तों से करें यात्रा

    Updated: Mon, 11 May 2026 04:22 PM (IST)

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगोलपुरी रोड अंडरब्रिज पर मरम्मत कार्य के कारण 11 से 17 मई तक ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा की है। ...और पढ़ें

    उद्योग नगर रोहतक रोड से मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की ओर आरयूबी मंगोलपुरी के रास्ते वाहनों की आवाजाही बंद।

    उद्योग नगर रोहतक रोड से मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की ओर आरयूबी मंगोलपुरी के रास्ते वाहनों की आवाजाही बंद।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगोलपुरी रोड अंडरब्रिज (आरयूबी मंगोलपुरी) पर मरम्मत और ड्रेनेज कार्य के कारण ट्रैफिक व्यवस्था में सात दिनों के लिए बदलाव की घोषणा की है। इस दौरान राहगीरों को उक्त रास्ते का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही, उनके लिए वैकल्पिक मार्ग भी बताया गया है।

    11 से 17 मई तक डायवर्जन लागू

    ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस दौरान आरयूबी मंगोलपुरी की रोड को मजबूत करने और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने का काम किया जाएगा। यह कार्य 11 मई से 17 मई तक चलेगा।

    एडवाइजरी के अनुसार, उद्योग नगर रोहतक रोड से मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की ओर आरयूबी मंगोलपुरी के रास्ते वाहनों की आवाजाही इस दौरान अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगी या डायवर्ट की जाएगी। 

    यह काम नांगलोई सर्कल क्षेत्र में यातायात को बेहतर बनाने और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

    किन रास्तों पर जाने से बचें?

    • आरयूबी मंगोलपुरी
    • उद्योग नगर रोहतक रोड

    वैकल्पिक मार्ग

    • उद्योग नगर रोहतक रोड से मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की ओर: पीरागढ़ी चौक- आउटर रिंग रोड-मंगोलपुरी
    • मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया से रोहतक रोड/उद्योग नगर की ओर: आउटर रिंग रोड- पीरागढ़ी चौक-रोहतक रोड


    प्लान बनाकर यात्रा करने का अनुरोध

    इस संबंध में वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें। साथ ही, रोहतक रोड पर लगाए गए डायवर्जन साइन बोर्डों का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ पूर्ण सहयोग करें। 

    यात्रीगण क्षेत्र में अनावश्यक भीड़ से बचें और सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए जनता से धैर्य और सहयोग की अपील की है।

    इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

    रियल-टाइम अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मीडिया हैंडल और हेल्पलाइन नंबर (1095/011-25844444) पर संपर्क किया जा सकता है। यह अस्थायी असुविधा व्यस्त मंगोलपुरी क्षेत्र की सड़क निर्माण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। वाहन चालकों से अनुरोध है कि इस सप्ताह यात्रा करते समय अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के द्वारका में निवेश और रोजगार की बहार... IT, सेमी-कंडक्टर और डेटा सेंटर्स का बनेगा बड़ा केंद्र, क्या है DDA का प्लान?

    यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने OPPO, OnePlus और Realme के नकली मोबाइल बेचने वालों का किया पर्दाफाश, 2 गोदाम और 1 फैक्ट्री सीज

    यह भी पढ़ें- दिल्ली: नेहरू प्लेस में नार्थ की दो महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें