विश्वास और विकास के 12 वर्ष: सीएम रेखा गुप्ता ने किशनगंज में की गौसेवा; पीएम मोदी को बताया देश का 'प्रधान सेवक'
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर किशनगंज की पिंजरापोल गौशाला में गौसेवा की। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर पीएम ...और पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता ने किशनगंज में की गौसेवा
HighLights
सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम में भाग लिया।
किशनगंज गौशाला में गौसेवा की और मंदिर में पूजा-अर्चना की।
पीएम मोदी को 'प्रधान सेवक' बताया, उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विश्वास, विकास और जनकल्याण के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किशनगंज स्थित पिंजरापोल गौशाला का दौरा किया, जहाँ उन्होंने पूरे भक्ति-भाव से गौसेवा की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर में की पूजा-अर्चना और मांगी दुआएं
गौसेवा के उपरांत, मुख्यमंत्री ने गौशाला परिसर में ही स्थित मंदिर में भगवान के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और सुंदरकांड का पाठ किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने ईश्वर से विशेष प्रार्थना करते हुए, देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की मंगल कामना की।
'प्रधान सेवक' के रूप में देश में लाया व्यापक बदलाव
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के कार्यकाल की सराहना करते हुए बताया गया कि एक 'प्रधान सेवक' के रूप में उनका देश के प्रति समर्पण और सेवा भावना अद्भुत है। प्रधानमंत्री मोदी की इस अनूठी कार्य संस्कृति ने पूरे देश में विकास और व्यापक बदलाव का एक नया अध्याय लिखा है, जिससे देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है।