CNG गाड़ी है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, हाइड्रोटेस्ट से लेकर रीफ्यूलिंग तक; पढ़ें सुरक्षा के जरूरी नियम
बाहरी दिल्ली के टिकरी कलां में सीएनजी स्टेशन पर हुए विस्फोट में तीन युवकों की मौत के बाद CNG वाहनों ...और पढ़ें

यदि आपके पास भी सीएनजी गाड़ी है तो सुरक्षा के उपाय जानना बहुत जरूरी है। एआई इमेज
HighLights
टिकरी कलां सीएनजी स्टेशन पर विस्फोट में तीन मौतें हुईं।
क्षमता से अधिक सिलेंडर विस्फोट का संभावित कारण बताया गया।
सीएनजी सिलेंडरों का नियमित हाइड्रो टेस्ट करवाना बेहद जरूरी है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के टिकरी कलां में एक सीएनजी स्टेशन पर हुई दुर्घटनात्मक विस्फोट में बुधवार को तीन युवकों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद परिवार बिखर गया। आजीविका का संकट आश्रितों पर सामने चुनौती बन गई है।
ऐसे में सवाल उठता है कि सीएनजी गाड़ी यदि सफर को सस्ता करती है तो वह हाइड्रोटेस्ट से लेकर रीफ्यूलिंग तक मेंटेनेंस और सेफ्टी से जुड़ी टेक्निकल चीजों पर ध्यान मांगती है। यदि आपके पास भी सीएनजी गाड़ी है तो सुरक्षा के उपाय जानना बहुत जरूरी है।
क्षमता से अधिक लगे थे सिलिंडर
हादसे के संबंध में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने गुरुवार को जारी बयान में कहा है, 'प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट में शामिल ट्रक केवल छह सीएनजी सिलेंडर ले जाने के लिए अधिकृत था।
हालांकि, घटना के समय उसमें अतिरिक्त सिलेंडर लगे हो सकते हैं। अतिरिक्त सिलेंडरों की वैधता और विस्फोट का सटीक कारण संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच के अधीन है। आईजीएल ऐसे मामलों में लागू सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है।'
आईजीएल ने बताया कि यह पंप आध्या एनर्जीज के स्वामित्व और संचालन में है। इस बीच पुलिस ने लापरवाही की धारा के तहत मामला दर्ज किया है और ट्रक का मैकेनिकल निरीक्षण भी किया गया है।
हादसे में गई थी तीन जानें
बता दें कि इस हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत, तीन घायल इस दर्दनाक हादसे में सीएनजी पंप पर कार्यरत तीन कर्मचारियों मनीष (25), ब्रह्मजीत (34) और सन्नी (30) की जान चली गई। वहीं, सुरजीत, संजय और विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में सीएनजी गाड़ियों के रखरखाव के लिए कुछ जरूरी टिप्स यहां बताए जा रहे हैं...

अगर आपके पास सीएनजी से चलने वाला वाहन है तो क्या करें?
सावधानियां
- सीएनजी सिलेंडरों का समय-समय पर हाइड्रो टेस्ट करवाएं; तीन साल के परीक्षण अंतराल को समाप्त न होने दें
- सिलेंडरों और फिटिंग्स की नियमित रूप से लीक, क्षति या घिसाव के लिए जांच करें
- सिलेंडर क्लैंप और माउंटिंग व्यवस्था को कसकर और सुरक्षित रखें
- सीएनजी सिस्टम का निरीक्षण और सर्विसिंग केवल अधिकृत कर्मियों से ही करवाएं
- वाहन की स्वीकृत क्षमता से अधिक अतिरिक्त सिलेंडर न लगवाएं
- सीएनजी डिस्पेंसर और स्टेशन उपकरण का नियमित निरीक्षण और रखरखाव सुनिश्चित करें
इन गलतियों से बचना चाहिए
- सिलेंडर के आसपास कंक्रीट जमा, गंदगी या कचरा जमा होने देना
- सीएनजी सिलेंडरों को इन्सुलेशन या अन्य अनधिकृत सामग्री से ढकना
- माइलेज कम होने या वाहन के प्रदर्शन में गिरावट को नजरअंदाज करना, जो लीक या सिस्टम खराबी का संकेत हो सकता है
- ढीले सिलेंडर क्लैंप को अनदेखा छोड़ना
- सीएनजी रिफ्यूलिंग के दौरान वाहन के अंदर बैठे रहना
- पुराने या एक्सपायर्ड सिलेंडर या गैर-मानक सिलेंडर का उपयोग न करें
यह भी पढ़ें- IGL की जांच में बड़ा खुलासा, दिल्ली में टिकरी कलां सीएनजी पंप पर हुए धमाके की वजह आई सामने
