विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IGL की जांच में बड़ा खुलासा, दिल्ली में टिकरी कलां सीएनजी पंप पर हुए धमाके की वजह आई सामने

Updated: Thu, 20 Aug 2026 03:46 PM (GMT+05:30)

पश्चिमी दिल्ली के टिकरी कलां सीएनजी स्टेशन पर हुए भीषण धमाके का कारण ट्रक में लगे अनधिकृत अतिरिक्त सिलिंडर थे, जिससे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और तीन घायल हुए। आईजीएल की प्राथमिक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है, और मामले की जांच जारी है।

दिल्ली में टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास हुआ था हादसा। AI जनरेटेड

दिल्ली में टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास हुआ था हादसा। AI जनरेटेड

HighLights

  1. टीकरी कलां सीएनजी स्टेशन पर भीषण धमाका हुआ।

  2. ट्रक में लगे अनधिकृत अतिरिक्त सिलिंडर कारण बने।

  3. हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत, तीन घायल हुए।

मुकेश ठाकुर, जाागण, पीश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सीएनजी स्टेशन पर हुआ भीषण हादसा ट्रक में लगे अनधिकृत अतिरिक्त सिलिंडर के कारण हुआ था। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की जांच टीम की प्राथमिक रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है।

मैसर्स आध्या एनर्जीज द्वारा डीलरशिप के तहत संचालित इस स्टेशन पर सीएनजी भरवाते समय हुए जोरदार धमाके में पंप के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

ट्रक में अवैध रूप से लगे थे अतिरिक्त सिलिंडर

आईजीएल की जांच रिपोर्ट के अनुसार, सीएनजी भरवाने आया ट्रक केवल 6 सीएनजी सिलिंडर ले जाने के लिए अधिकृत था। हालांकि, प्राथमिक जांच में पाया गया कि दुर्घटना के समय वाहन में कुछ अतिरिक्त सिलिंडर भी लगे हुए थे। इन अतिरिक्त सिलिंडर की वैधता और विस्फोट के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासनिक व तकनीकी एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

तीन कर्मचारियों की मौत, तीन घायल इस दर्दनाक हादसे में सीएनजी पंप पर कार्यरत तीन कर्मचारियों मनीष (25), ब्रह्मजीत (34) और सन्नी (30) की जान चली गई। वहीं, सुरजीत, संजय और विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आईजीएल ने जताया शोक, एसओपी पालन के दिए निर्देश हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आईजीएल के अधिकारी अमदीप सिंह ने कहा कि कंपनी मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती है।

यह भी पढ़ें- टिकरी बॉर्डर सीएनजी पंप धमाका: आधे घंटे तक नहीं मिली मदद, इस कारण गई दो घायलों की जान

उन्होंने स्पष्ट किया कि आईजीएल सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रोटोकॉल व एसओपी का कड़ाई से पालन कर रहा है और घटना की निष्पक्ष जांच जारी है।