पूर्व PM मनमोहन सिंह को समन करने वाले जज भरत पराशर अब दिल्ली HC में, कौन हैं 7 नए न्यायमूर्ति?
दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के प्रोफाइल में भरत पराशर जैसे चर्चित नाम शामिल हैं, जिन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक घोटाले में समन किया था।

दिल्ली हाई कोर्ट को मिले सात नए जज। फोटो: आर्काइव
HighLights
कोल ब्लॉक घोटाले में मनमोहन सिंह को समन किया था
अरुण भारद्वाज दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रहे हैं
निवेदिता अनिल शर्मा 1990 बैच की स्थायी वरिष्ठ जज हैं
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ट्रायल कोर्ट से हाई कोर्ट पहुंचने वाले न्यायाधीश भरत पराशर सबसे चर्चित नाम है। इन्होंने ने ही कोल ब्लॉक घोटाला मामले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को समन किया था।
2014 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कोल ब्लॉक मामलों का विशेष न्यायाधीश बनाया था। न्यायाधीश भरत पराशर पटियाला हाउस में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रहे और फिर दिल्ली हाई कोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार के पद पर रहे।
बाद में उन्हें नालसा का सदस्य सचिव नियुक्त किया और वह सुप्रीम कोर्ट में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी पर तैनात रहे हैं।
- न्यायाधीश अरुण भारद्वाज, हाई कोर्ट जज के तौर पर नियुक्ति होने से ठीक पहले तक दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल का कार्यभार देख रहे थे। इससे पहले उन्हें भी भरत पराशर की जगह पर सुप्रीम कोर्ट ने कोल घोटाला मामले का विशेष न्यायाधीश बनाया था। हाई कोर्ट प्रशासन का उन्हें पूरा अनुभव है।
- जज निवेदिता अनिल शर्मा, 1990 बैच की स्थायी वरिष्ठ जज हैं और प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश रहीं हैं। महिला जजों में सीनियर।
- वरिष्ठ जज निशा सहाय सक्सेना भी स्थायी जज रही हैं और विभिन्न पारवारिक अदालत के साथ सीबीआइ कोर्ट में रही हैं।
- न्यायाधीश संजय शर्मा एक वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और सीबीआइ की विशेष अदालत देख चुके हैं। हाल ही में वह प्रधान जिला जज के तौर पर तैनात किया गया था।
- न्यायाधीश डाॅ. अदिति चौधरी एक वरिष्ठ महिला जज हैं और तीस हजार और साकेत अदालत में सत्र न्यायाधीश रह चुकी हैं।
- न्यायाधीश दिनेश भट्ट को विशेष तौर पर क्रिमिनल और सिविल मामलों का लंबा अनुभव है और हाल ही में उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाली थी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट को मिले 7 नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ; अब जजों की संख्या बढ़कर हुई 50
ट्रायल कोर्ट से हाई कोर्ट पहुंचने वाले न्यायाधीश भरत पराशर सबसे चर्चित नाम है।इन्होंने ने ही कोल ब्लॉक घोटाला मामले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को समन किया था। 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कोल ब्लॉक मामलों का विशेष न्यायाधीश बनाया था। न्यायाधीश भरत पराशर पटियाला हाउस में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रहे और फिर दिल्ली हाई कोर्ट के संयुक्त रजिस्ट्रार के पद पर रहे। बाद में उन्हें नालसा का सदस्य सचिव नियुक्त किया और वह सुप्रीम कोर्ट में अाफिसर आन स्पेशल ड्यूटी पर तैनात रहे हैं।
- न्यायाधीश अरुण भारद्वाज, हाई कोर्ट जज के तौर पर नियुक्ति होने से ठीक पहले तक दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल का कार्यभार देख रहे थे। इससे पहले उन्हें भी भरत पराशर की जगह पर सुप्रीम कोर्ट ने कोल घोटाला मामले का विशेष न्यायाधीश बनाया था। हाई कोर्ट प्रशासन का उन्हें पूरा अनुभव है।
- जज निवेदिता अनिल शर्मा, 1990 बैच की स्थायी वरिष्ठ जज हैं और प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश रहीं हैं। महिला जजों में सीनियर।
- वरिष्ठ जज निशा सहाय सक्सेना भी स्थायी जज रही हैं और विभिन्न पारवारिक अदालत के साथ सीबीआइ कोर्ट में रही हैं।
- न्यायाधीश संजय शर्मा एक वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और सीबीआइ की विशेष अदालत देख चुके हैं। हाल ही में वह प्रधान जिला जज के तौर पर तैनात किया गया था।
- न्यायाधीश डा. अदिति चौधरी एक वरिष्ठ महिला जज हैं और तीस हजार और साकेत अदालत में सत्र न्यायाधीश रह चुकी हैं।
- न्यायाधीश दिनेश भट्ट को विशेष तौर पर क्रिमिनल और सिविल मामलों का लंबा अनुभव है और हाल ही में उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाली थी।
