विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनॉट प्लेस में अब देर रात तक खुले रहेंगे सार्वजनिक शौचालय, घूमने आनेवाले लोगों को बड़ी राहत

Published: Thu, 03 Sep 2026 08:29 PM (IST)

कनॉट प्लेस में देर रात तक खरीदारी और खानपान के लिए आने वाले लोगों को अब सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा ...और पढ़ें

कनॉट प्लेस में अब आधी रात तक खुले रहेंगे शौचालय। (फाइल फोटो)

कनॉट प्लेस में अब आधी रात तक खुले रहेंगे शौचालय। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कनॉट प्लेस के 11 शौचालय अब मध्यरात्रि तक खुलेंगे।

  2. एनडीएमसी ने लोगों की सुविधा के लिए समय बढ़ाया।

  3. यह नई व्यवस्था 4 सितंबर से लागू होगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कनॉट प्लेस में देर रात तक खरीदारी और खानपान के लिए पहुंचने वाले लोगों को अब सार्वजनिक शौचालयों की सुविधा मिल सकेगी। एनडीएमसी ने कनॉट प्लेस के 11 सार्वजनिक शौचालयों का संचालन समय बढ़ाकर मध्यरात्रि तक कर दिया है। नई व्यवस्था चार सितंबर से लागू होगी।

कनॉट प्लेस में कुल 23 सार्वजनिक शौचालय हैं। इनमें से पहले चरण में 11 शौचालयों को रात 12 बजे तक खोला जाएगा। पहले यह समय 10 बजे तक था। एनडीएमसी के अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि कनॉट प्लेस में देर रात तक लोगों और पर्यटकों की आवाजाही रहती है। उनकी जरूरत को देखते हुए शौचालयों के संचालन का समय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। आने वाले समय में अन्य सार्वजनिक शौचालयों को भी इस व्यवस्था में शामिल किया जाएगा।

इन जगहों के शौचालय रहेंगे खुले

मध्यरात्रि तक संचालित होने वाले शौचालयों में एसबीएस मार्ग आउटर सर्किल, ईएसएस के पास आउटर सर्किल, ए-ब्लॉक मिडिल सर्किल में आरआर-2 के पास, के-ब्लॉक में आरआर-4 और आरआर-5 के बीच तथा ई-ब्लॉक में आरआर-7 और सेंट्रल पार्क के बीच स्थित शौचालय शामिल हैं।

इसके अलावा डी-ब्लॉक के सामने इनर सर्किल, एफ-ब्लॉक के सामने सेंट्रल पार्क, सुपर बाजार पार्किंग के पास आउटर सर्किल, ईसीई हाउस के पास आउटर सर्किल, एफ-ब्लॉक मिडिल सर्किल में आरआर-1 के पास और पंचकुइयां रोड-चेल्म्सफोर्ड रोड के आउटर सर्किल स्थित शौचालय भी रात 12 बजे तक खुले रहेंगे।

लोगों को जरूरी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उद्देश्य

एनडीएमसी के अनुसार, यह व्यवस्था देर शाम और रात में कनॉट प्लेस आने वाले लोगों को जरूरी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। नागरिकों से मिलने वाले फीडबैक और संचालन की व्यवहार्यता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से अन्य शौचालयों का समय भी बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- रामलीला, दुर्गा पूजा और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए DDA की नई SOP जारी; स्टॉल-झूलों के नियम सख्त