Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    24 घंटे इंतजार के बाद मात्र 10 मिनट मिल रहा पानी, दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में पेयजल संकट से लोग त्रस्त

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:37 AM (IST)

    दक्षिणपुरी एक्सटेंशन के डीडीए फ्लैट्स में 600 से अधिक परिवार गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, जहां 24 घंटे इंतजार के बाद मात्र 10 मिनट पानी मिलता है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

    HighLights

    1. दक्षिणपुरी में 600 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे।

    2. 24 घंटे इंतजार के बाद सिर्फ 10 मिनट पानी मिलता।

    3. जल बोर्ड की शिकायतें अनसुनी, समाधान की मांग।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। हम लोग 24 घंटे पानी के लिए इंतजार करते हैं और सुबह मुश्किल से 10 मिनट ही पानी की आपूर्ति होती है। पहले यह दिक्कत कभी कभार होती थी अब रोजाना की यही स्थिति है। इसे लेकर लगातार जल बोर्ड से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन सुधार नहीं हुआ।

    करीब ढाई हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है। यह समस्या देवली विधानसभा स्थित दक्षिणपुरी एक्सटेंशन स्थित डीडीए फ्लैट्स ब्लाक-20 के निवासियों की है। लोगों में इस बात से नाराजगी है कि 600 से ज्यादा परिवार भीषण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं, लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं है।

    आरडब्ल्यूए के मुताबिक इलाके में पेयजल किल्लत की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। दिनभर में मात्र 10 मिनट ही पानी की आपूर्ति होती है। इतने कम समय में टंकी में इतना ही पानी पहुंच पाता है कि चार लोगों के परिवार की रोजाना की जरूरतें भी पूरी नहीं हो पाती है।

    लोगों को दूर-दराज के इलाकों से पानी लेकर आना पड़ता है या फिर बोतलबंद पानी से काम चलाना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों बर्बाद होते हैं। लोगों की मांग है कि इलाके में पानी की आपूर्ति कम से कम 30 मिनट के लिए निर्धारित की जाए जिससे लोगों को नियमित कार्यों के लिए पानी मिल सके। इस संबंध में स्थानीय जन प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सरचार्ज माफ होने पर भी क्यों पानी का बिल नहीं भर रहे दिल्लीवाले? सिर्फ 32% उपभोक्ताओं ने उठाया छूट का लाभ

     

    यह परेशानी काफी समय से बनी है। महीनों पहले पानी का सप्लाई लगातार कम होने के बाद दिल्ली जल बोर्ड का कहना था कि पुरानी पाइपलाइन बदलकर दिक्कत दूर की जाएगी। छह महीने पहले पाइपलाइन भी बदली जा चुकी है, लेकिन पानी की आपूर्ति में कोई सुधार नहीं है।
    राजेश सिंह, चेयरमेन, आरडब्ल्यूए

     

    रोजाना 10 मिनट की पानी मिल पाता है। इसकी वजह से हम लोगों का पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस संबंध में जल बोर्ड को कई पत्र लिखे जा चुके हैं। हमारी मांग है कि पानी की आपूर्ति कम से कम आधे घंटे हो जिससे घरेलू इस्तेमाल के लिए तो पूर्ति हो सके।
    मनोज कुमार, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए

     

    महीनों से 6 सौ परिवार पानी के संकट से जूझ रहे हैं। दैनिक जरूरतों तक के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। जल बोर्ड से लगातार शिकायत कर रहे हैं लेकिन समस्या दूर नहीं हुई है। राजधानी में रहने के बावजूद मूलभूत जरूरतों के लिए तरसना पड़ रहा है।
    एमजी कृष्णनन, सचिव, आरडब्ल्यूए