रानी गार्डन में DDA का बुलडोजर एक्शन, 50 अवैध झुग्गियां और नर्सरी ध्वस्त
पूर्वी दिल्ली के रानी गार्डन में डीडीए ने दो दिनों तक बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन पर बनी 50 अवैध झुग्गियों, नर्सरी और पार्किंग को ध्वस्त कर दिया। ...और पढ़ें
-1786057911926_m.webp)
डीडीए ने रानी गार्डन में दो दिन चलाया बुलडोजर।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। रानी गार्डन में दो दिनों तक डीडीए ने बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बसी 50 झुग्गियों व नर्सरी को धवस्त कर दिया। अवैध रूप से बनी पार्किंग को भी हटा दिया गया है। इस जमीन पर वर्षों से लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था।
कड़कड़डूमा कोर्ट ने इस जमीन पर स्टे लगाया हुआ था। स्टे हटते ही डीडीए ने जिला प्रशासन व दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। करीब तीन बीघा जमीन को खाली करवाया गया है। डीडीए ने इस जमीन पर अपने विभाग के बोर्ड लगा दिए हैं।
एसडीएम गांधी नगर जितेंद्र सिंह ने बताया कि डीडीए की करोड़ों रुपये की जमीन पर लोगों ने कब्जा किया हुआ था। कड़कड़डूमा कोर्ट से स्टे हटते ही डीडीए ने बुधवार व बृहस्पतिवार दो दिनों तक यहां कार्रवाई की। बुलडोजर के जरिये अवैध झुग्गियों को हटाया। अवैध पार्किंग को हटाया गया।
अवैध नर्सरी को भी हटा दिया गया है। जमीन पर जगह-जगह मशीनों की मदद से गढ्डे कर दिए हैं। पूरी तरीके से डीडीए ने जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। किसी तरह का विरोध न हो, इसके लिए पुलिस तैनात की गई है। कुछ ही दिनों में डीडीए रानी गार्डन में दूसरी जमीन पर कार्रवाई करेगा।