Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में अपने घर का सपना होगा पूरा, 25% डिस्काउंट के साथ बुक करें DDA फ्लैट्स; पढ़ें डिटेल्स

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 04:25 PM (IST)

    दिल्ली में बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के बीच, डीडीए ने विभिन्न आय वर्गों के लिए दो किफायती आवास योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं में 25% तक की छूट के साथ ' ...और पढ़ें

    डीडीए की किफायती हाउसिंग प्रोजेक्ट्स। (फाइल फोटो)

    डीडीए की किफायती हाउसिंग प्रोजेक्ट्स। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. डीडीए ने विभिन्न आय वर्गों के लिए दो आवास योजनाएं शुरू कीं।

    2. नरेला, सिरसपुर, कड़कड़डूमा में किफायती फ्लैट उपलब्ध हैं।

    3. फ्लैटों पर 25% तक की छूट, बुकिंग 30 जून तक बढ़ी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में घर खरीदने वालों के लिए बढ़ती महंगाई एक चुनौती है। दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी की कीमतें लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मध्यम आय वर्ग वाले लोगों का सपना पूरा होना मुश्किल लग रहा है। इसी को देखते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने विभिन्न आय वर्ग के लोगों के लिए कम कीमत में फ्लैट उपलब्ध कराने वाली दो आवास योजनाएं शुरू की हैं।

    ये योजनाएं उच्च आय वर्ग (एचआईजी), मध्यम आय वर्ग (एमआईजी), निम्न आय वर्ग (एलआईजी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, जिससे उन्हें किफायती दरों पर घर खरीदने का मौका मिल रहा है। फ्लैटों का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे पात्र आवेदकों को दिल्ली में घर पाने का मौका मिल रहा है।

    डीडीए नागरिक आवास योजना 2026

    यह योजना 23 जनवरी को नरेला और सिरासपुर में किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई थी, जिसमें फ्लैटों पर 25% की छूट दी जा रही है। इसके तहत नरेला में कुल 3,245 फ्लैट उपलब्ध हैं, जिनमें से 1,944 मार्च में शामिल किए गए थे। सिरसपुर में 411 एलआईजी फ्लैट उपलब्ध हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन डीडीए के आवास पोर्टल पर किया जा सकता है।

    फ्लैटों की बुकिंग राशि इस प्रकार है: एचआईजी फ्लैट: 10,00,000 रुपये, एमआईजी फ्लैट: 4,00,000 रुपये, एलआईजी फ्लैट: 1,00,000 रुपये, ईडब्ल्यूएस फ्लैट: 50,000 रुपये। इस योजना के तहत फ्लैटों की बुकिंग अवधि 30 जून तक बढ़ा दी गई है। आवेदकों को आवास पोर्टल पर 2500 रुपये का एकमुश्त रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा।

    खबरें और भी

    डीडीए टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा आवास योजना 2026

    इसके तहत पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा में 741 दो-बीके फ्लैट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत, पात्र सरकारी संस्थानों को थोक खरीद श्रेणी में 500 फ्लैट भी दिए जा रहे हैं, जिनमें 393 बाद में जोड़े गए फ्लैट शामिल हैं। 4 लाख रुपये की बुकिंग राशि के साथ बिक्री लागत का 75% पहले जमा करना होगा और शेष 25% राशि पजेशन लेते समय करना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है।

    यह भी पढ़ें- लुटियंस जोन-भारत मंडपम जाना होगा और आसान, केंद्रीय सचिवालय से जुड़ेगी मेट्रो की नई मजेंटा लाइन

    यह भी पढ़ें- DDA का पोर्टल सवालों के घेरे में: 3700 से ज्यादा जमीनों का डेटा ऑनलाइन, लेकिन अतिक्रमण की जानकारी गायब