DDA की नई आवास योजना में 1, 2 और 3 BHK फ्लैट; दशहरा-दीवाली के आसपास 4000 घर देने की है तैयारी
DDA दशहरा-दीवाली के आसपास 4,000 से अधिक फ्लैटों वाली नई आवास योजना लाने की तैयारी में है। इस योजना में ...और पढ़ें

अक्टूबर-नवंबर में दशहरा-दीवाली के आसपास प्रस्तावित इस योजना में नरेला समेत अन्य इलाकों में चार हजार से अधिक फ्लैट शामिल किए जा सकते हैं।
HighLights
DDA दशहरा-दीवाली पर नई आवास योजना लाएगा।
योजना में 4,000 से अधिक 1, 2, 3 BHK फ्लैट होंगे।
नरेला सहित अन्य क्षेत्रों में फ्लैट उपलब्ध होंगे।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आगामी त्योहारों के सीजन में घर खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) नई आवास योजना लाने की तैयारी कर रहा है। अक्टूबर-नवंबर में दशहरा-दीवाली के आसपास प्रस्तावित इस योजना में नरेला समेत अन्य इलाकों में चार हजार से अधिक फ्लैट शामिल किए जा सकते हैं। इनमें एक, दो और तीन बीएचके श्रेणी के फ्लैट होंगे। योजना के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी।
बुकिंग अवधि सितंबर के अंत तक
डीडीए अधिकारियों के अनुसार, इसके साथ मौजूदा कर्मयोगी आवास योजना और नागरिक आवास योजना की बुकिंग अवधि भी बढ़ाई जा सकती है। इन दोनों योजनाओं में फिलहाल 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इनकी बुकिंग अवधि सितंबर के अंत तक है, जिसे करीब एक महीने बढ़ाने की संभावना है।
कौन-कौन कर सकता है इस योजना में अप्लाई?
कर्मयोगी आवास योजना में एक और दो बीएचके फ्लैट नरेला के पाकेट छह, नौ और 13 तथा सेक्टर ए-1 से ए-4 में उपलब्ध हैं। इस योजना में केवल कार्यरत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी ही फ्लैट बुक कर सकते हैं। वहीं, नागरिक आवास योजना में नरेला के पाकेट तीन और चार, सेक्टर ए-1 से ए-4 में 616 एमआइजी (दो बीएचके) और 567 एचआईजी फ्लैट उपलब्ध हैं।
बुकिंग की विस्तृत शर्तें जल्द होंगी घोषित
नई योजना में विभिन्न श्रेणियों के फ्लैटों को शामिल करने से अलग-अलग आय वर्ग के खरीदारों को विकल्प मिलने की उम्मीद है। हालांकि डीडीए ने अभी नई योजना की अंतिम तिथि, फ्लैटों की कीमत और बुकिंग की विस्तृत शर्तें घोषित नहीं की हैं।
