Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली विधानसभा में बम की धमकी: बजट से पहले हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे की तलाशी जारी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 11:18 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली विधानसभा को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बजट पेश करने से कुछ घंटे पहले बम से उड़ाने की धमकी मिली। खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भेजे गए दो ईमेल के ब ...और पढ़ें

    HighLights

    1. दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

    2. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बजट से पहले हड़कंप।

    3. खालिस्तानी समर्थकों ने ईमेल से धमकी भेजी।

    पीटीआई, नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बजट पेश करने से कुछ घंटे पहले दी गई।

    आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पहला धमकी भरा ईमेल सुबह 7:28 बजे विधानसभा को भेजा गया, जबकि दूसरा ईमेल 7:49 बजे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को मिला। यह दूसरा मौका है जब उनको ऐसी धमकी मिली है।

    खालिस्तानी समर्थकों ने भेजी धमकी

    गुप्ता को यह धमकी उनके पर्सनल ई-मेल पर मिली है। धमकी भरा मेल खालिस्तानी समर्थक से आया है। 

    धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की सघन जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुप्ता के पास फिलहाल वाई श्रेणी की सुरक्षा है।

    सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा समेत कई हाई-प्रोफाइल नेताओं का जिक्र किया गया है।

    जांच में जुटी पुलिस

    फिलहाल पुलिस और अन्य एजेंसियां ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। साथ ही, किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए एंटी-सबोटाज जांच भी जारी है।

    अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के स्कूलों को बम की धमकी के मामले में बांग्लादेश कनेक्शन का खुलासा, अहमदाबाद से एक आरोपी गिरफ्तार