Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली विधानसभा में 'विधान साथी' लॉन्च, AI चैटबॉट से होगी सटीक और प्रभावी बहस

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 08:30 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा ने बजट सत्र से पहले 'विधान साथी' नामक एआई चैटबॉट लॉन्च किया है। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता द्वारा शुरू किया गया यह चैटबॉट विधायकों को विधा ...और पढ़ें

    दिल्ली विधानसभा ने बजट सत्र से पहले 'विधान साथी' नामक एआई चैटबॉट लॉन्च किया है। इमेज एआई जेनरेटेड

    दिल्ली विधानसभा ने बजट सत्र से पहले 'विधान साथी' नामक एआई चैटबॉट लॉन्च किया है। इमेज एआई जेनरेटेड

    HighLights

    1. दिल्ली विधानसभा ने 'विधान साथी' एआई चैटबॉट लॉन्च किया।

    2. विधायकों को विधायी शोध में मिलेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद।

    3. जनता के मुद्दों पर सटीक जानकारी और बेहतर बहस संभव।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सोमवार से शुरू होने जा रहे दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र से ठीक पहले स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने ''विधान साथी'' नामक एक विशेष एआइ चैटबाट लांच किया है। इसके बाद दिल्ली विधानसभा देश की पहली ऐसी विधानसभा बन गई है, जहां पर विधायक अपने विधायी शोध के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का सहारा ले सकेंगे।

    आम जनता को होगा यह लाभ

    हालांकि यह एप विधायकों के लिए बनाया गया है, लेकिन इसका असली फायदा दिल्ली की जनता को मिलेगा:-

    • तथ्यों के साथ उठेंगे जनता के मुद्दे : अक्सर सदन में बहस के दौरान आंकड़ों को लेकर भ्रम रहता है। अब विधायक एआइ के जरिए तुरंत ''फैक्ट-चेक'' कर सकेंगे। मतलब यह कि अपने क्षेत्र की समस्याओं पर विधायक बिना किसी गलती सटीक आंकड़ों के साथ सरकार से जवाब मांग सकेंगे।
    • बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बहस : विधायक संसदीय नियमों और पुराने रिकार्ड को तुरंत एक्सेस कर पाएंगे। इससे सदन का समय व्यर्थ की बयानबाजी में बर्बाद होने के बजाय जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा में बीतेगा।
    • पारदर्शिता और जवाबदेही : यह टूल नेशनल ई-विधान सभा (नेवा) प्लेटफार्म से भी जुड़ जाएगा, जिससे विधायी कार्यों में अधिक पारदर्शिता आएगी। जब विधायकों के पास सही जानकारी होगी, तो वे बजट और नीतियों पर बेहतर तरीके से नजर रख पाएंगे।
    • दो भाषाओं में सेवा : यह एप हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है, जिससे भाषा की बाधा दूर होगी और विधायक अपनी सहूलियत के अनुसार जनता की बात रखने के लिए तैयारी कर सकेंगे।

    स्पीकर गुप्ता ने कहा, 'विधान साथी विधायकों के लिए एक शोध सहायक की तरह काम करेगा। यह बहस को अधिक तकनीक-अनुकूल बनाएगा और सदन की कार्यवाही को स्मार्ट बनाएगा।'

    सदन की कार्यवाही के दौरान होगा ‘वंदे मातरम्'' गीत का गायन

    विजेंद्र गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली विधानसभा के आठवें कार्यकाल का बजट सत्र 23 मार्च (सोमवार) से प्रारंभ होगा, जिसका एजेंडा शुक्रवार को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में तय किया जाएगा।

    इस सत्र में विशेषाधिकार समिति, लोक लेखा समिति की रिपोर्टों तथा नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से संबंधित विषयों पर चर्चा सहित विभिन्न विधायी कार्य संपन्न होंगे। साथ ही, सदन की कार्यवाही के दौरान ‘वंदे मातरम्'' गीत का पूरा गायन होगा जिससे संस्थागत भावना और सामूहिक संकल्प को बल मिलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में ग्रामीणों के सुझावों से संवरेगा विकास का खाका, स्वास्थ्य और बाढ़ नियंत्रण को लेकर बड़ी घोषणाएं