Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, एक महीने में चौथी बार आया ईमेल; 15 RDX धमाकों का दावा

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 09:47 PM (IST)

    राजधानी दिल्ली में विधानसभा को एक महीने में चौथी बार ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल में साइनाइड गैस से भरे 15 आरडीएक्स बम फटने की बात कह ...और पढ़ें

    दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी। फोटो: आर्काइव

    दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. एक माह में चौथी बार मिली बम धमकी

    2. ईमेल में 15 आरडीएक्स बम फटने की बात

    3. तलाशी के बाद धमकी को अफवाह बताया गया

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में दिल्ली विधानसभा को धमकी भरे ईमेल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक माह में चौथी बार सोमवार को दिल्ली विधानसभा को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

    ईमेल में तीन घंटे के भीतर साइनाइड गैस से भरे 15 आरडीएक्स बम फटने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं और स्थानीय पुलिस के साथ बम स्क्वायड, दमकल विभाग व अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और परिसर खाली कराकर गहन तलाशी अभियान चलाया।

    जांच के बाद हॉक्स करार 

    हालांकि, कुछ भी संदिग्ध वस्तु न मिलने पर इसे हाॅक्स करार दिया गया। फिलहाल, पुलिस आइपी एड्रेस खंगाल ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी हुई हैं। इससे पहले इससे पहले नौ अप्रैल, 25 मार्च और 24 मार्च को भी विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

    दमकल के अधिकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 11:12 मिनट पर दिल्ली विधानसभा की अधिकारिक मेल पर धमकी भरा ईमेल आया था, जिसमें 15 आरडीएक्स बम फटने की सूचना मिली थी।

    सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां, बम स्क्वायड के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिसर खाली कराकर गहन तलाशी अभियान चलाया। कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर इसे हाक्स करार दिया गया। बता दें कि इस वर्ष यह चौथी घटना थी, जिसमें दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका, जल्द शुरू होगा 'सेमेस्टर अवे प्रोग्राम'