'BJP की चार इंजन की सरकार में दिल्ली विधानसभा तक सुरक्षित नहीं', AAP ने उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में हुई सुरक्षा चूक पर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक कार गेट तोड़कर विधानस ...और पढ़ें
-1775486853744_m.webp)
दिल्ली विधानसभा की घटना पर आप ने उठाए सवाल।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि भाजपा की चार इंजन की सरकार में देश की राजधानी दिल्ली में सिर्फ आम आदमी ही असुरक्षित नहीं है, बल्कि दिल्ली विधानसभा भी सुरक्षित नहीं है।
आप ने कहा है कि सोमवार को विधानसभा की हाई सिक्युरिटी की तब पोल खुल गई, जब कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद एक कार गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई। आम आदमी पार्टी ने कड़ी सुरक्षा के बीच कार सवारों को गेट तोड़ कर विधानसभा में अंदर घुसने को सुरक्षा में बड़ी चूक बताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
विपक्ष के विधायकों को गेट पर रोका जाता है: AAP
आप ने कहा है कि एक तरफ भाजपा सरकार की ओर से चुने हुए विपक्ष के विधायकों को गेट पर रोका जाता है, और दूसरी तरफ कोई गाड़ी सीधे अंदर पहुंच जाती है।