‘मानसिक हालत ठीक नहीं...’, दिल्ली विधानसभा में कार घुसाने वाले सरबजीत के परिवार ने खोला राज; पांच दिन से था लापता
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई, जब सरबजीत सिंह नामक युवक अपनी कार लेकर दिल्ली विधानसभा परिसर में घुस गया। परिवार का दावा ह ...और पढ़ें
HighLights
युवक सरबजीत सिंह कार लेकर दिल्ली विधानसभा में घुसा।
स्पीकर की कार के पास गुलदस्ता रखकर बाहर निकला।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, उच्च स्तरीय जांच के आदेश।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई, जब एक युवक कार लेकर सीधे दिल्ली विधानसभा परिसर में घुस गया। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है जो मूल रूप से यूपी के पीलीभीत जिले का रहने वाला है।
पुलिस ने सरबजीत को घटना के कुछ ही समय बाद रूपनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
कैसे हुई घटना
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सरबजीत सिंह दोपहर करीब 2:05 बजे अपनी कार से विधानसभा के गेट नंबर-2 को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। अंदर पहुंचने के बाद उसने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की आधिकारिक कार के पास जाकर उसमें फूलों का गुलदस्ता और माला रखी।
बताया जा रहा है कि वह कुछ समय के लिए कार में बैठा भी रहा।
इसके बाद उसने स्पीकर के दफ्तर के बाहर भी एक गुलदस्ता रखा और उसी गेट से बाहर निकल गया। पुलिस ने उसे रूपनगर के पास लगे पिकेट पर पकड़ लिया। घटना में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
परिवार का दावा- मानसिक रूप से अस्थिर
आरोपी के परिवार ने उसे मानसिक रूप से अस्थिर बताया है। उसकी मां ने कहा कि वह पिछले पांच दिनों से घर से लापता था और परिवार को उसके ठिकाने की कोई जानकारी नहीं थी।
खबरें और भी
परिवार के अनुसार, सरबजीत एक अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से निकला था और दो अप्रैल को बरेली पहुंचा। इसके बाद उसने कहां-कहां यात्रा की, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। उन्होंने बताया कि वह अक्सर बिना बताए घर से चला जाता था और किसी से बात नहीं करता था।
मां ने कहा, “वह किसी की बात नहीं सुनता, गुस्से में घरवालों से भी बदसलूकी करता है और अचानक चला जाता है।”
हाल ही में खरीदी थी कार
परिवार ने बताया कि घटना में इस्तेमाल कार सरबजीत की ही है, जिसे उसने हाल ही में मार्च में खरीदा था। पुलिस ने उसके घर जाकर पूछताछ भी की, लेकिन परिवार ज्यादा जानकारी नहीं दे सका।
जांच के आदेश
घटना के बाद प्रशासन ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) स्तर के अधिकारी की निगरानी में जांच होगी। इसमें सुरक्षा में हुई चूक और आरोपी के इरादों की गहराई से पड़ताल की जाएगी।
फिलहाल, पुलिस सरबजीत सिंह से पूछताछ कर रही है, लेकिन उसने अभी तक अपने इस कदम के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।
यह भी पढ़ें- भांजे को ढूंढने निकला था, फिर दिल्ली विधानसभा में क्यों तोड़ा बैरियर? पीलीभीत के सरबजीत की पूरी कहानी
यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा सुरक्षा मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- गुलदस्ता लेकर विधानसभा में घुसा, फर्श पर रखा और फरार; पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार