Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में नियमों को ताख पर रखकर बैंक में गार्ड बंदूक में भर रहा था कारतूस, ट्रिगर दबने से गई युवक की गई जान

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 10:41 AM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली के जाफरपुर कलां में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में सुरक्षा गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चलने से आधार कार्ड अपडेट कराने आए 27 वर्षीय युव ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated

    HighLights

    1. बैंक में सुरक्षा गार्ड की बंदूक से चली गोली।

    2. आधार अपडेट कराने आए युवक मनीष कुमार की मौत।

    3. पुलिस ने सुरक्षा गार्ड विनोद कुमार को किया गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका जिले के जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र स्थित इस्सापुर गांव में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड की 12 बोर की बंदूक से अचानक गोली चलने से आधार कार्ड अपडेट कराने आए 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में मामला दर्ज कर सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11:06 बजे जाफरपुर कलां थाना पुलिस को सूचना मिली कि इस्सापुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में सुरक्षा गार्ड की बंदूक से गोली चल गई है, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायल को राव तुलाराम (आरटीआर) अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    12 बोर की बंदूक में कारतूस भरते समय हुआ हादसा

    मृतक की पहचान इस्सापुर निवासी मनीष कुमार (27) के रूप में हुई है। वह खेती करता था और अविवाहित था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मनीष आधार कार्ड का विवरण अपडेट कराने के लिए बैंक गया था।

    इसी दौरान बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड विनोद कुमार (53) अपनी 12 बोर की डबल बैरल बंदूक में कारतूस भर रहा था। इसी प्रक्रिया के दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई, जो मनीष की पीठ में जा लगी।

    खबरें और भी

    जांच में सामने आया कि विनोद कुमार हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी है। वह भारतीय सेना से वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हुआ था और पिछले दो वर्षों से एक निजी सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था।

    पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर आरोपित सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें- दक्षिणी दिल्ली में शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर बेटे ने फावड़े से हमला कर की मां की हत्या

    यह भी पढ़ें- पार्क में महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर हमला, युवक की मौत और महिला गंभीर