दिल्ली एयरपोर्ट, हाईकोर्ट, जामनगर हाउस समेत पांच जगहों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर एजेंसियां
Delhi Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में पांच महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

धमकी के बाद हाई कोर्ट में जांच करने पहुंची पुलिस टीम। एएनआई
HighLights
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बम से उड़ाने की धमकी।
जामनगर हाउस, दिल्ली एयरपोर्ट T3 सहित पांच जगहें निशाने पर।
धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, जांच जारी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली की पांच बड़ी लोकेशन्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, एमबी साकेत ऑफिस/डीएम ऑफिस, दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 3 (Indira Gandhi International Airport) और एसडीएम ऑफिस दिल्ली कैंट शामिल हैं।
दमकल विभाग के अनुसार, दमकल वाहन सभी लोकेशन पर भेज दिए गए हैं। हालांकि अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है।
#WATCH | Outside visuals from the Delhi High Court where a bomb threat was received earlier today via email. Registrar General of the Delhi HC is in touch with the Delhi Police. https://t.co/JmKuCahj1q pic.twitter.com/2lnEL3Ifs9
— ANI (@ANI) August 14, 2026
रजिस्ट्रार जनरल के मेल पर मिली धमकी
Delhi High Court के आधिकारिक ईमेल यानी रजिस्ट्रार जनरल के ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में अदालत परिसर और जजों के कक्ष में बम रखे होने की बात कही गई और दोपहर दो बजे तक परिसर खाली कराने के साथ ही धमाका करने की चेतावनी दी गई।
ईमेल मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वायड, डाग स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अदालत परिसर, कोर्ट रूम्स और संवेदनशील हिस्सों में गहन जांच और एंटी-सबोटेज चेकिंग शुरू की गई।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूरी दिल्ली में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है, जिसके तहत हाई कोर्ट के आसपास भी गश्त और चेकिंग बढ़ा दी गई है।
जांच में जुटी स्पेशल सेल और साइबर क्राइम यूनिट
स्पेशल सेल और साइबर क्राइम यूनिट ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस और सर्वर की जांच में जुट गई है ताकि मेल के स्रोत का पता लगाया जा सके।
ईमेल को हाक्स काल को सुरक्षा घेरा परखने या दहशत फैलाने की मंशा के रूप में देखा जा रहा है, पुलिस बिना किसी ढिलाई के प्रोटोकाल के तहत पूरी प्रक्रिया का पालन कर रही है।
क्या बोले हाई कोर्ट के ज्वाइंट सेक्रेटरी?
धमकी के बाद दिल्ली हाई कोर्ट के ज्वाइंट सेक्रेटरी वकील कुनाल ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह धमकी फर्जी थी। सभी जगह नियंत्रण में हैं। बॉम्ब स्क्वायड और स्निफर डॉग्स पूरे हाई कोर्ट प्रांगण की बारीकी से जांच कर रहे हैं। अब तक किसी डर की कोई बात सामने नहीं आई है।
कैसी है दिल्ली की सुरक्षा डीसीपी नॉर्थ ने दी जानकारी
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर, डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हम पिछले कुछ समय से स्वतंत्रता दिवस की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए पूरी योजना तैयार की गई है। हमारे उद्देश्यों में आतंकवाद विरोधी जांच करना, एंटी-टेरर प्रतिक्रिया योजना बनाना, भीड़ का प्रबंधन करना और वीआईपी सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है।
हमने इन सभी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया है और तदनुसार एक पर्याप्त बल तैनात किया है। कल यानी 15 अगस्त को विभिन्न एजेंसियों के करीब 15,000 से 20,000 कर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, हम सीसीटीवी कैमरे, 'अभिज्ञान' एप्लिकेशन और वीडियो विश्लेषण का उपयोग कर रहे हैं।
डीसीपी नॉर्थ ने आगे बताया, लगभग 3 किलोमीटर के क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। हमने पार्किंग पास जारी किए हैं, इसलिए पार्किंग की कोई समस्या नहीं होगी। मार्गों के बारे में दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से आने वालों को भी किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को दिल्ली में रेल, मेट्रो और सड़कों के नियम बदले, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैवल एडवाइजरी
यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी; चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस-रक्षाबंधन पर दिल्ली के बाजारों में सुरक्षा की चिंता, व्यापारियों ने मांगी अतिरिक्त पुलिस गश्त

