Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली और दीवाली पर मुफ्त LPG सिलेंडर देगी दिल्ली सरकार, 260 करोड़ रुपये का बजट आवंटित

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 08:37 PM (GMT+05:30)

    Delhi Budget 2026: दिल्ली सरकार ने होली और दिवाली पर जनता को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट में इसके लिए 260 ...और पढ़ें

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने होली और दीवाली पर जनता को मुफ्त गैस सिलेंडर देगी। इसके लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पेश किए गए दिल्ली सरकार के बजट में 260 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

    यह पहल त्योहारों के दौरान नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान करेगी और जीवन को आसान बनाएगी। इसके साथ ही सरकार ने 25 करोड़ रुपये के शुरुआती बजट के साथ 'वयो आनंद' योजना का एलान किया है।

    एमसीडी को 11,666 करोड़ का आवंटन

    उल्लेखनीय है कि सीएम रेखा गुप्ता, जिनके पास वित्त मंत्रालय भी है उन्होंने मंगलवार को रिकॉर्ड 1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया। इसमें दिल्ली नगर निगम के लिए 11,666 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

    बजट पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री ने मुफ्त की चीजों की संस्कृति को विकास दर पर असर डालने वाला बताया और कहा कि वर्ष 2018 से 2020 के बीच राजस्व में गिरावट दर्ज की गई।

    PWD को 5,921 करोड़ का बजट

    इसके अलावा बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के लिए 5,921 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो मौजूदा वित्तीय वर्ष में 3,843 करोड़ है। इस राशि से सड़कों, फ्लाईओवरों और अंडरपास का निर्माण किए जाने की योजना है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: दिल्ली में गिग वर्कर्स को मिलेगी राहत, सरकार बनाएगी विश्राम स्थल और कल्याण बोर्ड

    यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: 12,645 करोड़ से बदलेगा हेल्थकेयर का ढांचा, नवजातों की 56 जांच मुफ्त; बढ़ेंगे मेडिकल कॉलेज

    खबरें और भी