Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Budget 2026: सड़क, फ्लाईओवर और हरियाली के लिए खोला खजाना; 10 पॉइंट्स में समझें रेखा सरकार का 'ग्रीन' बजट

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 12:47 PM (IST)

    दिल्ली सरकार ने अपने बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण सुधार को प्राथमिकता दी है, जिसे 'ग्रीन बजट' कहा गया है। इसमें सड़कों के विकास, फ्लाईओवर निर्म ...और पढ़ें

    रेखा गुप्ता सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कीं। फोटो: जागरण

    रेखा गुप्ता सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कीं। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. सड़कों के विकास और मरम्मत के लिए ₹1,000 करोड़ अतिरिक्त

    2. नए फ्लाईओवर और अंडरपास से ट्रैफिक जाम कम होगा

    3. पर्यावरण सुधार और प्रदूषण नियंत्रण पर 21% बजट खर्च

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने इस बार के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण सुधार को प्राथमिकता दी है। सरकार ने इसे 'ग्रीन बजट' बताते हुए सड़कों के विकास, फ्लाईओवर, अंडरपास और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी कई योजनाओं की घोषणा की है।

    राजधानी में ट्रैफिक जाम कम करने, सड़कों की स्थिति सुधारने और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। जिसका दिल्ली की जनता को लाभ मिलेगा।

    इसके साथ ही शहरी सुविधाओं को मजबूत करने और लोगों को बेहतर यातायात व्यवस्था देने पर भी जोर दिया गया है। आइए 10 पॉइंट्स में समझते हैं कि इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण के क्षेत्र में क्या-क्या घोषणाएं की गई हैं।

    10 पॉइंट्स में समझें इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण से जुड़ी योजनाएं

    1. ग्रीन बजट पर फोकस

    दिल्ली सरकार ने बजट का करीब 21 प्रतिशत हिस्सा पर्यावरण सुधार और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी योजनाओं के लिए निर्धारित किया है। इसके तहत हरियाली बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है।

    2. एमसीडी को बड़ा फंड

    नगर निगम को 11,666 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इस राशि का इस्तेमाल शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर करने, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में किया जाएगा।

    3. सड़कों के विकास के लिए अतिरिक्त बजट

    दिल्ली की सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए एमसीडी को 1,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त देने का प्रावधान किया गया है। इससे मुख्य सड़कों के साथ-साथ कई आंतरिक मार्गों की भी मरम्मत और सुधार का काम तेज किया जाएगा।

    खबरें और भी

    4. धूल मुक्त सड़कें

    राजधानी की 700 किलोमीटर से ज्यादा सड़कों को बेहतर बनाने और धूल कम करने के लिए 1,392 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसका उद्देश्य सड़क की गुणवत्ता सुधारना और प्रदूषण को कम करने में मदद करना है।

    5. नए फ्लाईओवर और एलिवेटेड कॉरिडोर

    दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने के लिए कई नए फ्लाईओवर और एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं से यात्रियों का समय बचेगा और शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी।

    6. भजनपुरा–यमुना विहार डबल डेकर फ्लाईओवर

    पूर्वी दिल्ली में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए भजनपुरा–यमुना विहार डबल डेकर फ्लाईओवर परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके पूरा होने से इस इलाके में जाम की समस्या में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

    7. बारापुला फेज-3 परियोजना होगी पूरी 

    बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर फेज-3 को जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

    8. लोनी रोड अंडरपास के लिए 100 करोड़

    लोनी रोड पर अंडरपास बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। इसके निर्माण से इस मार्ग पर ट्रैफिक दबाव कम होगा और यात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी।

    9. यमुनापार क्षेत्र के विकास पर जोर

    यमुना पार इलाके के विकास के लिए यमुना विकास बोर्ड को 300 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इस राशि से सड़कों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया जाएगा।

    10. फुट ओवर ब्रिज का निर्माण

    पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर नए फुट ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। इसके लिए 25 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है ताकि व्यस्त सड़कों पर लोगों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सके।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली बजट 2026-27 से स्टाफ भर्ती और बेड बढ़ोतरी की आस, सरकारी अस्पतालों में हर तीसरा डॉक्टर पद खाली