Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शकरपुर में बेकाबू किआ सेल्टोस का कहर, फुटपाथ पर खड़े 5 लोगों पर चढ़ाई कार; पुलिस हिरासत में ड्राइवर

    By Saurabh PandeyEdited By: Kushagra Mishra
    Updated: Sat, 21 Feb 2026 10:00 AM (IST)

    शकरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। मदर डेयरी रोड पर बाबा पैलेस के पास हुई इस घटन ...और पढ़ें

    शकरपुर में हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग। जागरण

    शकरपुर में हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग। जागरण

    HighLights

    1. शकरपुर में अनियंत्रित कार फुटपाथ पर चढ़ी

    2. हादसे में पांच लोग घायल, हालत स्थिर

    3. पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया, जांच जारी

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शकरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। इस दौरान कार ने पांच लोगों को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें वे घायल हो गए। गनीमत है कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

    पुलिस के अनुसार, मदर डेयरी रोड स्थित बाबा पैलेस के पास यह हादसा हुआ। सरवरकर अपार्टमेंट, आईपी एक्सटेंशन निवासी 67 वर्षीय दिनेश कुमार शर्मा अपनी किआ सेल्टोस कार से चावड़ी बाजार से घर लौट रहे थे।

    IMG-20260221-WA0012

    बताया गया है कि फल खरीदने के बाद जैसे ही वह आगे बढ़े, अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार फुटपाथ पर चढ़ गई। उस समय वहां फल विक्रेता और कुछ लोग खड़े थे, जिन्हें टक्कर लग गई।

    घटना की सूचना मिलते ही शकरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत घायल कुंदन लाल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी को प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है।

    IMG-20260221-WA0013

    पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अचानक तेज हो जाने की बात सामने आई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

    यह भी पढ़ें- द्वारका हादसे में नाबालिग आरोपित की पहचान बताने पर रोक, HC ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मांगा जवाब