Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली का वांटेड झपटमार चंदन उर्फ हड्डी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 37 मामलों में पुलिस कर रही थी तलाश

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 10:44 PM (IST)

    बाहरी दिल्ली में वांछित झपटमार चंदन उर्फ हड्डी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगी और उस पर 37 मामले दर्ज हैं, जिसमें नौ ...और पढ़ें

    झपटमारी के कई मामलों में वांछित बदमाश चंदन उर्फ हड्डी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

    झपटमारी के कई मामलों में वांछित बदमाश चंदन उर्फ हड्डी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

    HighLights

    1. वांछित झपटमार चंदन उर्फ हड्डी मुठभेड़ में गिरफ्तार।

    2. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली।

    3. बदमाश पर 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी जिला के स्पेशल स्टाफ ने सोने की चेन झपटमारी के कई मामलों में वांछित बदमाश चंदन उर्फ हड्डी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसका उपचार कराया गया। मंगोलपुरी के घोषित बदमाश चंदन पर झपटमारी, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट 37 मामले दर्ज हैं, जिसमें चेन झपटने के नौ मामलों में वह वांछित था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से पिस्टल, चार खोखा और एक स्कूटी बरामद की है।

    बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 26 जून की रात बाहरी जिला के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि चंदन उर्फ हड्डी नाम का चेन झपटमार अपने एक साथी से मिलने के लिए स्कूटी से मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन के पास आएगा और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है।

    सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी

    इस तरह की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक संदिग्ध स्कूटी पर आता हुआ दिखा और बाद में किसी का इंतजार करने लगा। पुलिस की मौजूदगी का अहसास होते ही उसने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। इस दौरान भागते हुए बदमाश ने पीछा कर रहे पुलिस टीम पर अचानक गोली चला दी।

    इसमें एक गोली हवलदार दीपक की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। लेकिन वह बाल-बाल बच गए। बाद में हवलदार दीपक की जवाबी कार्रवाई में चलाई गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी। उसके बाद बदमाश को गिरफ्तार कर काबू में लिया गया। पकड़े गए बदमाश पर 37 मामले पहले से दर्ज हैं। जबकि उसने हाल में राजधानी के विकासपुरी, नार्थ रोहिणी, पश्चिम विहार ईस्ट, उत्तम नगर, मौर्य एन्क्लेव, और पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में किए गए सोने की चेन की झपटमारी के नौ मामले में वांछित था।

    खबरें और भी

    पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही

    16 जून को उसका एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल जेल में है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसने सोने की चेन को कहां बेचता था और उसके गैंग में कितने साथी हैं। 28 साल का चंदन उर्फ हड्डी आदतन अपराधी है और उसका कोई स्थायी पता नहीं है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर नियमित रूप से चेन छीनने की घटनाओं को अंजाम देता था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपराध करने के तुरंत बाद अक्सर अपने ठिकाने बदल लेता था।

    यह भी पढ़ें- घर में चल रही थी इकलौते बेटे के जन्मदिन की तैयारी, अब पसरा मातम; थार की टक्कर से हुई थी मौत