विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के चांदनी महल इलाके में इमारत का एक हिस्सा ढहा, बाल-बाल बची लोगों की जान

Published: Mon, 24 Aug 2026 04:01 PM (IST)

दिल्ली के चांदनी महल इलाके में एक जर्जर इमारत का हिस्सा ढह गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने ...और पढ़ें

चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा।

चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा।

HighLights

  1. दिल्ली के चांदनी महल में इमारत का हिस्सा ढहा।

  2. कोई जनहानि नहीं हुई, बड़ा हादसा टल गया।

  3. जर्जर इमारत की मरम्मत का काम चल रहा था।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र में स्थित पहारी भोजला में इमारत का एक हिस्सा ढह गया। घटना आज सुबह घटी, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मलबे के नीचे या आसपास पड़े वाहनों को सावधानीपूर्वक हटाया गया। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई, हालांकि लगभग तीन-चार स्कूटी और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं।

पहले से जर्जर थी इमारत

इमारत पहले से ही जर्जर हालत में थी। पता चला है कि एमसीडी ने इसकी स्थिति को लेकर पहले ही नोटिस जारी किया था और मरम्मत का काम चल रहा था। पुलिस संबंधित एमसीडी अधिकारियों के साथ मिल कर कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली नगर निगम में अनोखा प्रदर्शन, नाव लेकर पहुंचे AAP पार्षदों ने जलभराव पर लगाए नारे