दिल्ली में 6 डिजिटल वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों का शुभारंभ, CM रेखा गुप्ता ने रवाना किए वायु रक्षक वाहन
दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 6 डिजिटल वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वायु रक्षक वाहनों को भी हरी झंडी दिख ...और पढ़ें

दिल्ली सचिवालय में 6 वायु गुणवक्त्ता निगरानी केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर बोलतीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। सभी फोटो: ध्रुव कुमार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ध्रुव कुमार, नई दिल्ली। दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रिमोट कंट्रोल के माध्यम से 6 डिजिटल वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम बेहद जरूरी है। नए डिजिटल निगरानी केंद्रों से शहर के विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता की सटीक और त्वरित जानकारी मिलेगी, जिससे समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे।

वायु रक्षक वाहनों को दिखाई हरी झंडी
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय परिसर से वायु रक्षक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। ये वाहन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रदूषण के स्रोतों की निगरानी करेंगे और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वच्छ हवा के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध है और तकनीक के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण को और मजबूत किया जा रहा है।
सरकार का मानना है कि इन डिजिटल वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों और वायु रक्षक वाहनों की तैनाती से राजधानी में प्रदूषण पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और आम लोगों को बेहतर व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के गोकलपुरी में पत्नी के दोस्त की डंडों से पीटकर हत्या; पति फरार, पत्नी ने ही दर्ज कराई FIR