दिल्ली के गोकलपुरी में पत्नी के दोस्त की डंडों से पीटकर हत्या; पति फरार, पत्नी ने ही दर्ज कराई FIR
पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी में एक व्यक्ति ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसके दोस्त रवि शर्मा की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पति गौरी शंकर यादव ...और पढ़ें

दिल्ली के गोकुलपुरी में हत्या। फोटो: एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गोकलपुरी इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसके दोस्त के सिर पर डंडों से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। महिला का दोस्त उसी के घर में साथ रह रहा था।
वारदात से एक दिन पहले ही पति गुजरात से घर आया था। मृतक की पहचान रवि शर्मा के रूप में हुई है। वारदात के बाद से ही महिला का पति गौरी शंकर यादव फरार है। महिला रीता की शिकायत पर गोकलपुरी थाना ने उसके पति गौरी के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
रीता अपने परिवार के साथ गोकलपुरी में किराये पर रहती हैं। परिवार में पति गौरी व दो बच्चे हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति बेरोजगार है। छह फरवरी की वह गुजरात से गोकलपुरी आया था। सात फरवरी को दंपती के बीच महिला के दोस्त रवि को लेकर विवाद हुआ था।
उसे पता नहीं था कि उसकी पत्नी का दोस्त उसी के साथ घर में रहता है। शनिवार रात को महिला ने अपने पति व दोस्त को खाना दिया। पति ने खाना खाने से मना कर दिया। उसका दोस्त छत पर सोने के लिए चला गया। उसके पीछे महिला का पति भी छत पर सोने का बहाना बनाकर चला गया। महिला अपने बच्चों के साथ नीचे कमरे में सो गई।
खबरें और भी
रविवार सुबह जब महिला छत पर रवि के पास गई तो उसके होश उड़ गए। रवि का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सिर पर डंडों से वार के निशान थे। पास ही खून से सना डंडा पड़ा हुआ था। महिला ने अपने पति को तलाश किया, लेकिन वह मिला नहीं। आरोपित के चाचा ने महिला को बताया कि गौरी ने ही रवि की हत्या की है। इसके बाद महिला ने पुलिस को हत्या की सूचना दी।
पति के इलाज के दौरान युवक से हुई थी दोस्ती, साथ में बेचते थे पराठे
महिला ने पुलिस को बताया कि करीब दस माह पहले उसका पति बीमार हुआ था। इलाज के लिए उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां पर उसकी मुलाकात रवि से हुई थी। कुछ दिनों के बाद पति को अस्पताल से छुट्टी मिली तो वह काम की तलाश में गुजरात चला गया।
आरोप है कि वहां से फोन करके पत्नी से कहा कि वह खुद कमाए, वह उसे घर का खर्च नहीं देगा। इसके बाद महिला रवि के साथ किराये पर रहने लगी। गोकलपुरी में दोनों पराठे बेचने का काम कर रहे थे।