Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में एक रात के लिए 5 लाख में बिक रहा होटल रूम! इंडिया AI इम्पैक्ट समिट से आसमान पर होटलों के दाम

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 07:14 AM (IST)

    दिल्ली में आगामी इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के कारण होटलों के दाम आसमान छू रहे हैं। पांच सितारा होटलों के कमरे 5 लाख रुपये प्रति रात तक पहुंच गए हैं ...और पढ़ें

    India AI Impact Summit 2026 से पहले दिल्ली के होटलों के दाम आसमान पर। फोटो: सांकेतिक

    India AI Impact Summit 2026 से पहले दिल्ली के होटलों के दाम आसमान पर। फोटो: सांकेतिक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले India AI Impact Summit 2026 से पहले होटल इंडस्ट्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।

    समिट के चलते दिल्ली के पांच सितारा और लग्जरी होटलों के कमरे लगभग बुक हो चुके हैं और कई जगहों पर कमरों के दाम 4 से 5 लाख रुपये प्रति रात तक पहुंच गए हैं।

    यह वैश्विक AI समिट 16 से 20 फरवरी के बीच भारत मंडपम में आयोजित होगी, जिसमें दुनिया भर से बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधि, टेक लीडर्स और सरकारी अधिकारी शामिल होंगे।

    सामान्य दरों से कई गुना महंगे कमरे

    आमतौर पर जिन होटलों के कमरे 20,000 से 40,000 रुपये प्रति रात में मिल जाते हैं, वही कमरे अब समिट के दौरान कई गुना महंगे दामों पर बिक रहे हैं। ट्रैवल वेबसाइट्स के अनुसार, 19 और 20 फरवरी को पीक डेट्स के दौरान कई होटलों में कमरे लाखों रुपये प्रति रात में लिस्ट किए गए हैं।

    ट्रैवल पोर्टल Ixigo के CEO अलोके बाजपेयी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि, “India AI Impact Summit के चलते दिल्ली NCR में कई 5-स्टार होटल्स में कमरे 1 लाख रुपये से ऊपर प्रति रात बिक रहे हैं।”

    प्रमुख होटलों में भारी मांग

    एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के प्रमुख लक्ज़री होटल जैसे The Leela Palace, ITC Maurya और Taj Palace ने समिट अवधि के लिए अपने रूम टैरिफ में भारी बढ़ोतरी की है। कई हाई-एंड सुइट्स और क्लब रूम्स या तो लाखों में बिक रहे हैं या फिर मिनिमम स्टे कंडीशन के साथ उपलब्ध हैं।

    सेंट्रल दिल्ली के होटल The Imperial, Shangri-La Eros और The Park Hotel 18 से 20 फरवरी के बीच लगभग पूरी तरह बुक हैं। Ixigo के मुताबिक, The Imperial में 17 फरवरी के लिए एक कमरे की कीमत 2.4 लाख रुपये से अधिक दर्ज की गई है, जबकि Radisson Blu उसी तारीख के लिए करीब 1.1 लाख रुपये वसूल रहा है।

    क्यों खास है India AI Impact Summit

    India AI Impact Summit को अब तक आयोजित चार वैश्विक AI समिट्स में सबसे बड़ा बताया जा रहा है। इसमें:

    • 100 से अधिक देशों की भागीदारी।
    • 15–20 राष्ट्राध्यक्ष/सरकार प्रमुख।
    • 50 से ज्यादा मंत्री।
    • 40+ वैश्विक और भारतीय कंपनियां।
    • करीब 500 प्रमुख AI विशेषज्ञ, शोधकर्ता और CTOs शामिल होंगे।

    इस समिट की घोषणा नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में आयोजित AI Action Summit के दौरान की थी। यह Global South में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक AI समिट होगा।

    खबरें और भी

    होटल इंडस्ट्री को बड़ा फायदा

    विशेषज्ञों के मुताबिक, इस समिट से दिल्ली की होटल, ट्रैवल और सर्विस इंडस्ट्री को बड़ा आर्थिक फायदा हो रहा है, हालांकि आम यात्रियों और घरेलू पर्यटकों के लिए ठहरना महंगा साबित हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- AIIMS दिल्ली बना दुनिया का छठा सर्वश्रेष्ठ अस्पताल, ब्रांड फाइनेंस-2026 की वैश्विक रैंकिंग में मिली उपलब्धि