CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, पीएम मोदी के आह्वान पर कम होंगे सरकारी वाहनों के इस्तेमाल
प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विभागीय कामकाज के लिए वाहनों के उपयोग को सीमित करने का निर्णय लिया है। मंत्री, विध ...और पढ़ें
-1778617811900_m.webp)
पीएम मोदी के आह्वान के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने कम वाहनों के इस्तेमाल का लिया फैसला।
HighLights
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वाहन उपयोग घटाने का लिया निर्णय।
मंत्री, विधायक, अधिकारी कम वाहन इस्तेमाल करेंगे।
कारपूलिंग और सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी प्राथमिकता।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के कम उपयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर दिल्ली सरकार ने वाहनों के उपयोग में कमी लाने का निर्णय किया है। विभागीय कामकाज के लिए वाहनों की संख्या सीमित की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों एवं विभागों से कम से कम वाहन उपयोग कराने को कहा है। उन्हें कारपूल और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिता देने की सलाह दी है।
मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनज़र देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने तथा ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री की इस महत्वपूर्ण अपील को आत्मसात करते हुए दिल्ली सरकार ने विभागीय कामकाज के लिए वाहनों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया है।
सभी विधायक, अधिकारी न्यूनतम वाहनों का करेंगे इस्तेमाल: रेखा गुप्ता
उन्होंने कहा कि मैं और मेरे सभी कैबिनेट सहयोगी, भाजपा के सभी विधायक, जनप्रतिनिधि, दिल्ली सरकार के अधिकारी एवं सभी विभाग भी आवश्यकता के अनुरूप न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे तथा कारपूल और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देंगे।
ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रहित से जुड़ा दायित्व है। दिल्ली सरकार ईंधन संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।' उन्होंने दिल्लीवासियों से भी प्रधानमंत्री के इस आह्वान का पालन करते हुए ऊर्जा संरक्षण के इस राष्ट्रीय प्रयास में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
खबरें और भी
वाहनों के उपयोग में कमी लाने के लिए शीघ्र ही आवश्यक कदम
अधिकारियों का कहना है कि वाहनों के उपयोग में कमी लाने के लिए शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी कार्य के लिए अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग किया जाए। लोगों सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें इसके लिए प्रत्येक रूट पर डीटीसी बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मेट्रो के फेरे बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। वर्क फ्राम होम को बढ़ावा दिया जाएगा।