“दिल्ली में अब काम करने वाली सरकार”: 500 नई EV बसें जुड़ने पर बोले नितिन नवीन, विपक्ष पर भी साधा निशाना
दिल्ली सरकार ने रामलीला मैदान से 500 नई इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन किया, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल हुए। नवीन ने ...और पढ़ें
-1770538202112_m.webp)
दिल्ली में 500 नई ईवी बसों के उद्घाटन के दौरान BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। (सौ - वीडियो ग्रैब)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने रामलीला मैदान से 500 नई इलेक्ट्रिक (ईवी) बसों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद रहे। नई बसों के शामिल होने से राजधानी के सार्वजनिक परिवहन बेड़े को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने एक वर्ष के भीतर 2,088 बसें सार्वजनिक परिवहन में जोड़ी हैं, जो सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा, “दिल्ली में पहले बात बनाने वाली सरकार थी, अब काम करने वाली सरकार है।”
यमुना सफाई पर सरकार को सराहा
नितिन नवीन ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भी दिल्ली से पढ़ाई की है और यमुना की स्थिति को लेकर हमेशा चर्चा होती रही है। “यमुना की दशा देखकर दुख होता था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली बनी देश की सबसे बड़ी ई-बस सिटी, रामलीला मैदान से 500 नई EV बसों का शुभारंभ
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार ने यमुना को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है और दिल्ली सरकार ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है, जो काबिले-तारीफ है।
बाहरी लोग भी दिल्ली आकर कराएं इलाज
स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री कहा करते थे कि बाहर के लोग दिल्ली इलाज कराने आते हैं।
खबरें और भी
हमारी सोच है कि दिल्ली में इतनी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं कि न केवल यहां के नागरिक, बल्कि बाहर से आने वाले लोग भी यहां इलाज कराने को प्राथमिकता दें।
ईयू और यूएस ट्रेड डील का उल्लेख
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में यूरोपियन यूनियन के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया है और अमेरिका के साथ भी ट्रेड डील को अंजाम दिया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जनता के हित में इसी तरह कार्य करते रहने का आग्रह किया और आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- गैंगस्टर अमित गूलिया को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मां की सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत