दिल्ली में 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर खुले, CM रेखा गुप्ता ने करोड़ों की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण किया, जिससे दिल्ली के लाखों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिले ...और पढ़ें
-1784342288543_m.webp)
सीएम रेखा गुप्ता ने 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण किया। जागरण
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शकूरपुर से राजधानी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों से यहां रहने वाले लाखों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। आज के उद्घाटन के साथ ही दिल्ली में 415 से अधिक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर के माध्यम से लोगों को घरों के निकट प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार जल्द ही 1100 से अधिक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर स्थापित करने के अपने लक्ष्य को भी पूरा करेगी।
शकूरपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह केवल नए स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन नहीं, बल्कि राजधानी के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नि:शुल्क जांच सुविधाएं
उन्होंने बताया कि इन आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों में नागरिकों को सामान्य ओपीडी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित टीकाकरण, गैर-संचारी रोगों की निश्शुल्क जांच, आवश्यक दवाइयां, स्वास्थ्य परामर्श और लगभग 80 प्रकार की नि:शुल्क जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस अवसर पर त्रिनगर से विधायक तिलक राम गुप्ता के अलावा जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
त्रिनगर को मिलीं 14.25 करोड़ की विकास परियोजनाएं
मुख्यमंत्री ने शकूरपुर कार्यक्रम के बाद त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 14.25 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इन परियोजनाओं के अंतर्गत नेताजी सुभाष प्लेस क्षेत्र में पांच सड़कों और एक नाले के पुनर्निर्माण कार्यों की भी शुरुआत की। इसके अतिरिक्त सम्राट एन्क्लेव मार्केट के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया।
खबरें और भी
इसके अलावा गुर्जर चौपाल, सैनी चौपाल एवं शकूरपुर श्मशान भूमि के विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी द्वारा 6.25 करोड़ रुपये की लागत से विकसित आठ प्रमुख सड़कों, लारेंस रोड, महर्षि परशुराम मार्ग, परवाना रोड, जी एवं एच शकूरपुर रोड, एकलव्य मार्ग, तिरुवल्लुवर मार्ग, वीर हेमू समेत अन्य मार्गों का भी लोकार्पण किया गया।