Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के साध नगर में आग से 9 लोगों की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच का आदेश, CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 11:46 AM (IST)

    पालम के साध नगर में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से तीन बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दुखद घटना पर ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। जागरण

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। जागरण

    HighLights

    1. पालम आग में तीन बच्चों सहित 9 लोगों की मौत

    2. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

    3. पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम स्थित साध नगर में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग में तीन बच्चों समेत 9 लोगों की मौत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और पीड़ादायक घटना है।

    मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट कर कहा कि पालम में बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने की घटना से वह बेहद व्यथित हैं। 

    मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

    घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में आग लगने के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत पड़ताल की जाएगी।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हैं।

    राहत-बचाव में जुटी एजेंसियां

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन, Delhi Fire Service और Delhi Police की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। आग पर काबू पाने के बाद दमकलकर्मी इमारत में तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा न रह जाए।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के साध नगर में 4 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    यह भी पढ़ें- 45 मिनट की देरी भारी पड़ी, फायर ब्रिगेड समय पर आती तो बच सकती थीं 9 जानें; बच्चों को पहली मंजिल से फेंककर बचाया