Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के साध नगर में 4 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    By Mukesh ThakurEdited By: Kushagra Mishra
    Updated: Wed, 18 Mar 2026 10:26 AM (GMT+05:30)

    दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर में एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन ...और पढ़ें

    दिल्ली के साध नगर में इमारत में लगी आग, 9 लोगों की मौत।

    दिल्ली के साध नगर में इमारत में लगी आग, 9 लोगों की मौत।

    HighLights

    1. साध नगर में चार मंजिला इमारत में लगी आग

    2. एक ही परिवार के 9 लोगों की दुखद मौत

    3. कई घायल अस्पताल में भर्ती, आग की जांच जारी

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर, पालम इलाके में बुधवार को चार मंजिला इमारत में लगी आग ने बड़ा हादसा रूप ले लिया। आग की इस घटना में 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

    जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद इमारत के अंदर एक ही परिवार के लोग फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

    आग लगने की वजह नीचे भूजल पर शॉट सर्किंट होना माना जा रहा है। नीचे की मंजिलों से ही आग ऊपर के मंजिलों में पहुंची और परिवार फंस गया। भूजल पर परिवार की कॉस्मेटिक एवं कपड़ों की दुकानें हैं जबकि ऊपर की मंजिलों में परिवार रहता है।

    Fire 5

    तीन बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

    अधिकारियों के अनुसार हादसे में घायल हुए तीन बच्चों को पालम स्थित दिव्य प्रस्‍थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मौके पर तीन एंबुलेंस तैनात की गई थीं, जबकि अन्य एंबुलेंस संकरी और भीड़भाड़ वाली जगह के कारण कुछ दूरी पर खड़ी रहीं।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-03-18 at 10.04.13 AM

    चार मंजिला इमारत में लगी थी आग

    आग चार मंजिला इमारत के एक हिस्से में लगी थी, जिसके बाद धुआं तेजी से पूरे भवन में फैल गया और परिवार के सदस्य अंदर ही फंस गए। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने और लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

    Fire 4

    आग लगने के कारणों की जांच शुरू

    फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।

    इन लोगों की हादसे में जान गई

    मणिपाल अस्पताल

    प्रवेश – पुरुष, 35 वर्ष

    कमल – पुरुष, 40 वर्ष

    आशु – महिला, 32 वर्ष

    नाबालिग लड़की – 12 वर्ष

    नाबालिग लड़की – 6 वर्ष

    नाबालिग लड़की – 5 वर्ष

    आईजीआई अस्पताल

    7. महिला – लगभग 38 वर्ष (अस्पताल लाने से पहले मृत घोषित)

    और दो अन्य समेत कुल 9 लोगों की मौत।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के साध नगर में आग से 9 लोगों की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच का आदेश, CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख

    यह भी पढ़ें- 45 मिनट की देरी भारी पड़ी, फायर ब्रिगेड समय पर आती तो बच सकती थीं 9 जानें; बच्चों को पहली मंजिल से फेंककर बचाया