'11 जनवरी को लंच करेंगे मेरे साथ?' CM रेखा गुप्ता ने दिल्लीवालों को खाने पर बुलाया; करना होगा यह काम
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने युवाओं के लिए 'लंच पे चर्चा' कार्यक्रम की घोषणा की है। यह 11 जनवरी को आयोजित होगा, जहाँ पिछले 11 सालों की समस्याओं और सर ...और पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को 'लंच पे चर्चा' के लिए बुलाया।
HighLights
सीएम रेखा गुप्ता ने 'लंच पे चर्चा' कार्यक्रम का एलान किया।
11 जनवरी को युवाओं से समस्याओं, सुझावों पर होगी सीधी बात।
पिछले 11 महीनों के सरकारी कामकाज की समीक्षा भी की जाएगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने युवाओं के लिए 'लंच पे चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को नेशनल यूथ डे है। चूंकि यह एक वर्किंग डेहै और आप सब बिजी होंगे तो रविवार, 11 जनवरी को लंच पर मिलते हैं।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पिछले 11 साल की शिकायतों पर खुली बातचीत होगी। 11 महीनों का इमानदारी से समीक्षा होगी और आपके सुझावों को एक्शन में कैसे बदला जाए, इस पर भी चर्चा होगी। 12 जनवरी को सोमवार है, वर्किंग डे है, ऐसे में कई लोगों के लिए सोमवार को लंच पर आना मुश्किल हो सकता है, इसलिए 11 जनवरी यानी रविवार का दिन चुना गया है।
Inviting all youngsters from Delhi for Lunch Pe Charcha!
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) January 6, 2026
12 जनवरी को National Youth Day है। चूंकि यह एक working day है और आप सब busy होंगे तो Sunday, 11th January - Let’s meet over lunch.
पिछले 11 साल की शिकायतों पर खुली बातचीत होगी, 11 महीनों का honest review होगा और आपके… pic.twitter.com/hlil9lIydF
11 महीनों का दे सकते हैं रिव्यू
उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में उन्हें क्या-क्या समस्याएं हुई, मुझे बता सकते हैं। इसी के साथ हमारी सरकार के लिए सुझाव और 11 महीनों का रिव्यू भी दे सकते हैं। रेखा गुप्ता ने लोगों से समस्याओं का समाधान डायरेक्ट मैसेज या कमेंट के जरिए भेजने के लिए कहा है। इसके बाद इनमें से 15 से 20 लोगों का चयन होगा और उन्हें लंच पर बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहला लंच होगा और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
