दिल्ली में CNG की दरों में 3.89 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी, कांग्रेस ने जताया विरोध
दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार ...और पढ़ें

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का तीखा विरोध।
HighLights
दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में ₹3.89 प्रति किलो की वृद्धि।
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जनता पर बोझ डालने का आरोप लगाया।
बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की कांग्रेस की मांग।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी (अब 86.98 प्रति किलो) पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अन्य राज्यों में दाम नहीं बढ़े, तो सिर्फ दिल्ली की जनता पर ही यह आर्थिक बोझ क्यों डाला जा रहा है?
यादव ने इसे आम जनता की जेब पर डाका करार देते हुए कहा कि इससे ऑटो-टैक्सी चालकों, मध्यम वर्ग और दैनिक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदूषण कम करने और सस्ता परिवहन देने के लिए सीएनजी को बढ़ावा दिया गया था।
जनता को महंगाई से राहत देने की मांग
कांग्रेस ने सरकार से इस बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने और सार्वजनिक परिवहन के किराये को नियंत्रित कर जनता को महंगाई से राहत देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली का नया ट्रैफिक हॉटस्पॉट बन सकता है सराय काले खां, एक्सप्रेसवे-बारापुला कॉरिडोर से बढ़ेगा दबाव
