Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: कोहरे से राहत, लेकिन गलन बरकरार, अगले 2-3 दिनों में घना कोहरा छाने का अलर्ट

    Updated: Mon, 05 Jan 2026 11:25 PM (GMT+05:30)

    तेज हवाओं से दिल्ली में कोहरे से राहत मिली, पर ठंड और गलन बरकरार है। सोमवार को अधिकतम तापमान 18.0°C और न्यूनतम 6.6°C रहा। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दि ...और पढ़ें

    अगले दो तीन दिनों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना।

    अगले दो तीन दिनों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। तेज हवाओं के असर से सोमवार को राजधानी में कोहरे से राहत रही, लेकिन ठंड और गलन बरकरार रही। दिन में खिली चटक धूप से भी ठंडक कम नहीं हुई। तापमान में गिरावट का दौर भी चल ही रहा है।

    सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था। जबकि न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। हवा में नमी का स्तर 100 से 61 प्रतिशत तक रिकार्ड किया गया।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को सुबह कहीं कहीं हल्का कोहरा हो सकता है। दिन में आसमान रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “सोमवार को कोई खास कोहरा नहीं देखा गया। हालांकि, अगले दो तीन दिनों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा और कई स्थानों पर मध्यम कोहरा छा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के दूर चले जाने के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान यह छह से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।”

    सोमवार को दिल्ली के अलग अलग इलाकों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    इलाका अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
    सफदरजंग 18.0 6.6
    पालम 15.3 7.0
    लोधी रोड 17.8 7.2
    रिज क्षेत्र 17.7 8.4
    आयानगर 17.0 5.4

    यह भी पढ़ें- सुभाष प्लेस में अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद स्कूटी फ्लाईओवर से गिरी, युवक की मौत; युवती घायल