Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह, तापमान 4.2 डिग्री तक गिरा; यलो अलर्ट के बीच IGI पर दृश्यता 50 मीटर दर्ज

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 10:39 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली में शनिवार को इस सीजन की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मध्यम से घने कोहरे ने आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता को ...और पढ़ें

    दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर अक्षरधाम के समीप सुबह छाए कोहरा और स्माग के बीच गुजरते वाहन। चंद्र प्रकाश मिश्र

    दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर अक्षरधाम के समीप सुबह छाए कोहरा और स्माग के बीच गुजरते वाहन। चंद्र प्रकाश मिश्र

    HighLights

    1. दिल्ली में शनिवार सीजन की सबसे सर्द सुबह दर्ज हुई।

    2. न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस, आईजीआई पर घना कोहरा।

    3. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार बढ़ रही ठंड के बीच अब शनिवार की सुबह इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। मध्यम से घने कोहरे ने भी परेशान किया, जिसकी वजह से आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर बड़े स्तर पर प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट को देखते हुए दो दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है।

    शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। इस बार सर्दी के मौसम का यह अभी तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। बीते चार दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा भी छाया रहा।

    आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े सात बजे घने कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक पहुंच गया। साढ़े आठ बजे तक कोहरा थोड़ा कम हुआ और दृश्यता का स्तर सुधरकर 100 मीटर तक पहुंच गया। इस दौरान हवा की गति भी पांच से सात किमी तक रही। इसके चलते घना कोहरा छाया रहा। दिन के ज्यादातर समय में अच्छी धूप होने के चलते अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है।

    अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 44 से 100 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 16 से 18 और न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बर्फीली हवाओं के चलते गलन भरी ठंड का एहसास बना रहेगा। हवा की गति पांच से 15 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है।

    खबरें और भी

    चार दिन में आई तापमान की गिरावट पर एक नजर

    दिनांक तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
    7 जनवरी  8.6 
    08 जनवरी  5.8 
    09 जनवरी  4.6 
    10 जनवरी  4.2 

    यह भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड से भी कम न हुई किताबों की दीवानगी, विश्व पुस्तक मेले में उमड़े युवाओं को भाया 'सेना का कोना'