Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में हंगामा, जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर दो गुटों के समर्थक भिड़े

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 10:15 PM (IST)

    दिल्ली में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक के दौरान बाबरपुर जिले में जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर दो गुटों के समर्थक आपस में भिड़ गए। माहौल गरमाने के ...और पढ़ें

    दिल्ली में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में हंगामा। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

    दिल्ली में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में हंगामा। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. बाबरपुर कांग्रेस बैठक में जिलाध्यक्ष पद पर विवाद हुआ।

    2. दो गुटों के समर्थकों के बीच जमकर बहसबाजी हुई।

    3. राम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता और संस्कार की अपील की।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठकों के बीच बाबरपुर जिले में आयोजित बैठक के दौरान माहौल गरमा गया। जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर दो गुटों के समर्थक आमने-सामने आ गए और जमकर बहसबाजी हुई।

    हालांकि मामले में बाबरपुर जिला कांग्रेस के संगठन महासचिव राम ठाकुर ने कहा कि सिर्फ पद ही जरूरी नहीं है। अगर नेतृत्व करना है तो संस्कार जरूरी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की।

    बाबरपुर जिले की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक व पूर्व सांसद रामचंद्र खूंटिया और प्रदेश के पर्यवेक्षक भी मौजूद थे। दिल्ली में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से इन दिनों लगातार बैठकें चल रही हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष पद की चाह रखने वाले एक कार्यकर्ता ने वरिष्ठ कार्यकर्ता से असभ्य भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और बैठक स्थगित करनी पड़ी।

    मर्यादा न भूले कोई कार्यकर्ता: राम ठाकुर

    जिला संगठन महासचिव और वरिष्ठ नेता राम ठाकुर ने बताया कि किसी भी बैठक में व्यवहार मर्यादापूर्ण होना चाहिए। जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में अब कुछ ऐसे लोग भी शामिल हो रहे हैं, जिनका आचरण और राजनीतिक स्तर सवालों के घेरे में है। नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि सोच, संस्कार और व्यवहार से तय होता है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अपील की कि जिले को ऐसा अध्यक्ष मिले जो गुटबाजी से ऊपर उठकर कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चले।

    यह भी पढ़ें- प्रीत विहार में क्लब के बाहर फिर फायरिंग, स्कूटी सवार युवकों ने चलाई गोलियां; लोगों में दहशत