Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रीत विहार में क्लब के बाहर फिर फायरिंग, स्कूटी सवार युवकों ने चलाई गोलियां; लोगों में दहशत

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 09:21 PM (GMT+05:30)

    पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में बिग बैंग क्लब के बाहर स्कूटी सवार दो युवकों ने देर रात फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। यह घटना एक सप्ताह पहल ...और पढ़ें

    प्रीत विहार के क्लब के बाहर फायरिंग। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

    प्रीत विहार के क्लब के बाहर फायरिंग। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. प्रीत विहार क्लब के बाहर स्कूटी सवारों ने की फायरिंग।

    2. एक सप्ताह में दूसरी बार हुई गोलीबारी की घटना।

    3. स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। प्रीत विहार इलाके में क्लबों के बाहर फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक सप्ताह पहले शोशा क्लब के बाहर हुई फायरिंग की घटना में शामिल बदमाशों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है, वहीं अब बिग बैंग क्लब के बाहर स्कूटी सवार दो युवकों ने शनिवार देर रात फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं और उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

    स्थानीय निवासी विवेक कुमार ने बताया कि देर रात करीब दो बजे वह घर पर थे तभी गोली चलने की आवाज आई। दो युवक स्कूटी पर सवार होकर क्लब के बाहर पहुंचे थे। उन्होंने फायरिंग की और फरार हो गए। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। फायरिंग के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी दी गई, हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।

    लोग बोले, स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से अवैध रूप से चल रहे क्लब

    एक सप्ताह पहले भी प्रीत विहार स्थित शोशा क्लब के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसमें एक युवक को गोली लगी थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में कई क्लब नियमों को ताक पर रखकर और बिना लाइसेंस के देर रात तक संचालित हो रहे हैं। बिग बैंग क्लब भी देर रात तक खुला रहता है।

    लोगों का कहना है कि क्लब के बाहर शराब पीकर हंगामा किया जाता है, जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोग परेशान हैं। उधर, डीसीपी पूर्वी जिला राजीव कुमार ने बताया कि अगर कहीं नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो मामले की जांच करवाई जाएगी। अगर कोई पुलिसकर्मी मामले में संलिप्त पाया जाता है तो उसपर भी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, विभाग ने इन पदों पर निकाली भर्ती

    खबरें और भी