दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, विभाग ने इन पदों पर निकाली भर्ती
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने रिसर्च असिस्टेंट और फील्ड इनविजिलेटर सहित कुल तीन पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 22 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर ...और पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने रिसर्च असिस्टेंट और फील्ड इनविजिलेटर सहित कुल तीन पदों पर भर्ती निकाली है।
HighLights
डीयू ने तीन पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की।
रिसर्च असिस्टेंट, फील्ड इनविजिलेटर पद शामिल हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने रिसर्च असिस्टेंट सहित कुल तीन पदों पर भर्ती निकाली है। डीयू ने जिन तीन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें रिसर्च असिस्टेंट के तीन और फील्ड इनविजिलेटर का एक पद शामिल हैं।
वहीं, जारी पदों के लिए आनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फार्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फार्म जमा कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फार्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से अनुसंधान क्षेत्र से संबंधित विषय में या किसी भी सामाजिक विज्ञान विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पीएचडी/एमफिल/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें: अनधिकृत कॉलोनियों में मालिकाना हक के लिए 24 अप्रैल से आवेदन शुरू, DDA ने बंद की ये प्रक्रिया