Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में डेंगू के 347 केसों से हड़कंप, मानसून से पहले बढ़ाई सरकार की चिंता; अफसरों पर भड़के मंत्री

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 07:55 PM (IST)

    दिल्ली में मानसून से पहले ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले बढ़ गए हैं, जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने समीक् ...और पढ़ें

    दिल्ली में डेंगू के केसों ने बढ़ा दी सरकार की चिंता। फोटो: आर्काइव

    दिल्ली में डेंगू के केसों ने बढ़ा दी सरकार की चिंता। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. दिल्ली में मानसून से पहले डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के मामले बढ़े

    2. स्वास्थ्य मंत्री ने रोकथाम उपायों की समीक्षा कर निर्देश जारी किए

    3. मच्छर नियंत्रण तेज, जन-जागरूकता पर जोर, कोई मौत नहीं

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून से पहले ही डेंगू , मलेरिया और चिकनगुनिया अपना प्रभाव दिखाने लगे हैं। दिल्ली में अब तक दिल्ली में डेंगू के 347, मलेरिया के 87 और चिकनगुनिया के 19 मामले सामने आए हैं।

    इस स्थिति ने सरकार को चिंता में डाल दिया है, उसकी चिंता मानसून के दौरान इन मामलों के तेजी से बढ़ने को लेकर है। एमसीडी की तैयारियां इसे लेकर माकूल नजर नहीं आ रही हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

    इसे लेकर बुधवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. पंकज सिंह ने समीक्षा बैठक में मौजूदा स्थिति और तैयारियों का जायजा लिया तथा सभी एजेंसियों को रोकथाम संबंधी उपायों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

    साथ ही सरकारी और निजी अस्पतालों तथा प्रयोगशालाओं को इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफार्मेशन प्लेटफाॅर्म (आईएचआइपी) के माध्यम से रियल टाइम रिपोर्टिंग के निर्देश भी दिए, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। 35 सेंटिनल सर्विलांस अस्पताल सक्रिय रूप से मामलों की निगरानी कर रहे हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. पंकज कुमार सिंह ने बैठक में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों, निगरानी व्यवस्था, अस्पतालों की तैयारियों, मच्छर नियंत्रण गतिविधियों और जन-जागरूकता अभियानों की भी समीक्षा की।

    ढिलाई बरतने पर भड़के मं 

    इस बात को लेकर नाराजगी भी जताई कि अब तक इसे लेकर सजगता और सतर्कता में ढिलाई बरती जा रही थी। बैठक में एमसीडी के 20 जून 2026 तक के आंकड़ों के हवाले से जानकारी दी गई कि दिल्ली में डेंगू के 347, मलेरिया के 87 और चिकनगुनिया के 19 मामले दर्ज किए गए हैं।

    खबरें और भी

    हालांकि अभी तक डेंगू या मलेरिया से किसी मौत की आधिकारिक जानकारी नहीं हुई है। इस पर डाॅ. पंकज सिंह ने सभी को निर्देशित किया कि वह सभी मच्छरजनित बीमारियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

    लोगों से अपील 

    उन्होंने बताया कि अब इसके लिए डीजीएचएस मुख्यालय में कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है और जांच किट, दवाइयों, रक्त एवं अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता पर लगातार नजर रखी जा रही है। नगर निगम, एनडीएमसी और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्रों में मच्छर नियंत्रण गतिविधियां भी तेज की गई हैं।

    डाॅ. पंकज सिंह ने नागरिकों से कूलर, गमले और अन्य पात्रों में पानी जमा नहीं होने देने, सप्ताह में एक दिन ‘ड्राई डे’ मनाने तथा बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। कहा कि डेंगू की रोकथाम में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के जवानों को बड़ी राहत, मेडिकल इमरजेंसी में घर या अस्पताल पर डिलीवर होगा ये जरूरी सर्टिफिकेट

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, 25 जून को तेज हवाओं के साथ ही बारिश का अलर्ट; IMD ने दी चेतावनी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में अब ट्रैफिक चालान निपटाना होगा आसान: शुरू हो रहे हैं 'वीकेंड कोर्ट', पढ़ें नया नियम