विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PHOTOS: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगी दिल्ली, मंदिर-मस्जिद से बाजारों तक हर ओर दिखा तिरंगे का रंग

Updated: Sat, 15 Aug 2026 06:55 AM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबी है, जहां देशभक्ति का अद्भुत माहौल है और पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबी है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली देशभक्ति के अद्भुत जज्बे और उल्लास में सराबोर नजर आ रही है। दिल्ली में स्वाधीनता का यह राष्ट्रीय पर्व किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होता।

14DEL_M_32_14082026_137

शनिवार को 15 अगस्त के मौके पर पतंगबाजी, सांस्कृतिक आयोजन, देशभक्ति के तराने, खान-पान और रंग-बिरंगे परिधानों के साथ पूरी दिल्ली देशप्रेम के एक रंग में रंगी दिखेगी। मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और गिरजाघरों में विशेष सजावट की गई है। राजधानी की प्रमुख सड़कें तिरंगों से पटी हुई हैं और सभी प्रमुख सरकारी इमारतें तिरंगी रोशनी से जगमगा रही हैं।

लाल किला में पहली बार राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की गूंज

देश के मुख्य समारोह का केंद्र स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आकर्षण ऐतिहासिक लाल किला रहेगा, जहां की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम वंदे मातरम् है। 80 वर्ष के स्वाधीनता में यह पहली बार होगा जब लाल किला में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रगीत गाया जाएगा।

14DEL_M_31_14082026_137

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत लाल किले के आसपास के बाजारों और सार्वजनिक क्षेत्रों में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सुरक्षा कारणों से आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को समय रहते बंद करा दिया गया है। शुक्रवार दोपहर तक चांदनी चौक के कपड़ा, साइकिल, घड़ी, दवा , इलेक्ट्रिकल उत्पाद, ज्वेलरी समेत अन्य मार्केटों के साथ कश्मीरी गेट के आटो पार्ट्स मार्केट समेत अन्य में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन हुआ।

पुरानी दिल्ली में दिखेगा आजादी के उल्लास का रंग

पुरानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद, चांदनी चौक, दरियागंज, तुर्कमान गेट, बल्लीमारान, चावड़ी बाजार और सदर बाजार समेत अन्य क्षेत्र में देशप्रेम की अनूठी बहार है। घरों और दुकानों की छतों पर लहराते तिरंगे और गलियों में गूंजते देशभक्ति गीत माहौल को खास बना रहे हैं।

14DEL_M_33_14082026_137

जामा मस्जिद निवासी मो. राहिम के अनुसार, छतों से दोपहर में रंग-बिरंगी और तिरंगी पतंगों से ढका आकाश देखना और शाम को कैंडल-पतंग व आतिशबाजी का नजारा अद्भुत होता है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुरानी दिल्ली के इस पारंपरिक उल्लास को देखने के लिए बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं।

सज गए बाजार, तिरंगे व्यंजनों की बहार

दिल्ली के प्रमुख बाजारों में बीते कई दिनों से तिरंगे, बिल्ले, टोपियां और देशभक्ति से जुड़े सामानों की जमकर बिक्री हुई। हलवाइयों ने विशेष रूप से तिरंगे की थीम पर मिठाइयां और बूंदी के लड्डू तैयार किए हैं।

14del_30_14082026_137

इसी तरह स्वतंत्रता दिवस पर पतंगबाजी की पुरानी परंपरा को निभाने के लिए लाल कुआं स्थित पतंग बाजार में दिल्ली-एनसीआर से पहुंचे खरीदारों की भारी भीड़ रही।

पहनावे में भी राष्ट्रीय का रंग

युवाओं और बच्चों में तिरंगे के रंगों वाले परिधानों, चूड़ियों और टी-शर्ट्स को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी तरह, साड़ी, सूट से लेकर पटके में तिरंगे की शान है।

ff - 2026-08-14T213305.990

कनॉट प्लेस में जमेगी शाम की रंगत

शनिवार शाम को इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और कनाट प्लेस में लोगों का हुजूम जुटने की उम्मीद है। परिवार और दोस्तों के साथ तिरंगा लहराते और देशभक्ति के माहौल का आनंद लेते लोग इस शाम को और यादगार बनाएंगे। दिल्ली पुलिस व यातायात पुलिस ने आमजन की सुविधा के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है ताकि जश्न के दौरान आवाजाही सुचारू रहे।

यह भी पढ़ें: लाल किले पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, 10000 पुलिसकर्मी और हाईटेक कैमरों का सख्त पहरा; हेडकाउंट कैमरे भी तैयार