दिल्ली में अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में साइकोट्रापिक दवाएं जब्त
क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अभियान में एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चार ड्रग सप्लायर भी पकड ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने चार ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार।
HighLights
क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट के सदस्य पकड़े।
दिल्ली, मुजफ्फरनगर से भारी मात्रा में साइकोट्रापिक दवाएं जब्त।
अल्प्राजोलम टैबलेट और ब्यूप्रेनोरफिन इंजेक्शन बरामद हुए।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ड्रग्स तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने एक और अंतरराज्यीय सिंडिकेट के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चार ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में साइकोट्रापिक दवाइयां बरामद की गई है, उक्त दवाओं का इस्तेमाल नशे के आदी लोग नशे के लिए करते है।
डीसीपी पंकज कुमार के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम सलमान खान (पटियाला), विपिन कुमार पाल (सोनिया विहार), अब्दुल रहमान उर्फ रेहान (मुजफ्फरनगर) और रवि गर्ग (मुजफ्फरनगर) का रहने वाला है।
बीते सात मार्च को क्राइम ब्रांच की टीम जब शास्त्री पार्क स्थित बाबा श्यामगिरी मंदिर के पास मौजूद थी तभी उन्हें जानकारी मिली कि सोनिया विहार का रहने वाला विपिन कुमार पाल नाम का व्यक्ति जो अल्प्राजोलम और ट्रामाडोल जैसी साइकोट्रापिक दवाओं की अवैध रूप से सप्लाई में लिप्त है। शाम साढ़े आठ बजे के बीच युधिष्ठिर सेतु (यमुना ब्रिज) के पास, कश्मीर गेट की तरफ, पटियाला के रहने वाले सलमान खान को दवाओं की खेप सौंपने आने वाला है।
उक्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने विपिन कुमार पाल को दबोच लिया। वह एक प्लास्टिक के बोरे के साथ फुटपाथ पर खड़ा था। उसके कुछ ही देर बाद, एक और व्यक्ति सलमान खान आटो रिक्शा में वहां पहुंचा। जब विपिन ने वह बोरा सलमान को सौंपा जब पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बोरे की तलाशी लेने पर उसमें अल्प्राजोलम टैबलेट (0.5 एमजी) के 100 डिब्बों वाला एक कार्टन बरामद हुआ। गिनती करने पर, उसमें से 59,925 टैबलेट मिलीं, जिनका वजन 8,089.875 ग्राम था। वह पुलिस के सामने उक्त साइकोट्रापिक दवाओं के लिए कोई भी वैध बिल या डाक्टर का पर्चा पेश नहीं कर पाया।
खबरें और भी
रोहिणी से एफएसएल टीम और ड्रग इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाकर जांच कराने पर उसकी पहचान साइकोट्रापिक दवा के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने यह खेप मुजफ्फरनगर के रहने वाले अब्दुल रहमान उर्फ रेहान नामक व्यक्ति के माध्यम से मंगवाई गई थी, और इसे पंजाब के बरनाला में रहने वाले एक अन्य साथी ''मनी'' तक पहुंचाया जाना था।
जांच के बाद अब्दुल रहमान और रवि गर्ग को 13 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। वह वर्तमान में चार दिनों की पुलिस रिमांड पर है। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने उसे मुजफ्फरनगर स्थित किराए के कमरे पर ले गई। कमरे की तलाशी में 2000 रेक्सोजेसिक (बुप्रेनोरफिन) इंजेक्शन बरामद हुए।
दिल्ली में विपिन कुमार पाल और सलमान खान के कब्जे से 59,925 अल्प्राजोलम टैबलेट (0.5 एमजी) बरामद की गईं, जिनका वज़न लगभग 8,089.875 ग्राम है। मुजफ्फरनगर में अब्दुल रहमान उर्फ रेहान और रवि गर्ग के कमरे से 2000 रेक्सोजेसिक (ब्यूप्रेनोरफिन) इंजेक्शन (80 बाक्स) बरामद किए गए।