Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 साल बाद साफ हुई दिल्ली की हवा: कैसे बदले हालात? रिपोर्ट में खुलासा

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 07:10 PM (IST)

    दिल्ली के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, राजधानी की वायु गुणवत्ता में 2015 के बाद सबसे बड़ा सुधार देखा गया है। ...और पढ़ें

    राजधानी की वायु गुणवत्ता में 2015 के बाद सबसे बड़ा सुधार देखा गया है। फाइल फोटो

    राजधानी की वायु गुणवत्ता में 2015 के बाद सबसे बड़ा सुधार देखा गया है। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा सोमवार को विधानसभा में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, राजधानी की वायु गुणवत्ता में पिछले एक दशक (2015 के बाद) में सबसे बड़ा सुधार देखा गया है। यदि कोविड-19 के असाधारण वर्ष 2020 को छोड़ दिया जाए तो साल 2025 में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर अपने न्यूनतम स्तर पर दर्ज किया गया।

    प्रदूषण के आंकड़ों में बड़ी गिरावट

    दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2025 में पीएम 2.5 का औसत स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जबकि पीएम 10 का स्तर 209 दर्ज किया गया।

    WhatsApp Image 2026-03-23 at 6.58.26 PM

    यह 2015 के बाद का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। खास बात यह कि 2025 में पीएम 2.5 का स्तर (100) महामारी वाले साल 2020 (101) से भी बेहतर रहा है।

    वायु गुणवत्ता का तुलनात्मक विवरण (2018-2025)

    वर्ष पीएम 10 (μg/m³) पीएम 2.5 (μg/m³)
    2025 209 100
    2024 225 110
    2023 219 106
    2022 223 103
    2021 221 113
    2020 (कोविड) 187 101

    चुनौतियां अभी भी बरकरार

    प्रदूषण कम होने के बावजूद, दिल्ली में कुछ दिनों के दौरान प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में भी पहुंचा। रिपोर्ट में दो प्रमुख घटनाओं का जिक्र किया गया है:-

    • धूल भरी आंधी : 15 मई, 2025 को भारी धूल के कारण पीएम 10 का स्तर 1154 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया था।
    • दीपावली का असर : 21 अक्टूबर, 2025 को दीपावली के बाद पीएम 2.5 का स्तर 451 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के उच्च स्तर पर दर्ज किया गया।

    बढ़ रहे हैं ''साफ हवा'' वाले दिन

    सर्वेक्षण में एक सकारात्मक पहलू ''अच्छी हवा वाले दिनों'' की संख्या में बढ़ोत्तरी है। साल 2018 में जहां दिल्ली को केवल 159 दिन संतोषजनक श्रेणी की हवा मिली थी, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 200 दिन हो गई है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि सुधार दिख रहा है, लेकिन हम अभी भी मानकों से काफी दूर हैं। पीएम 10 का आदर्श स्तर 60 और पीएम 2.5 का 40 होना चाहिए। दिल्ली को अभी लंबा सफर तय करना है।

    यह भी पढ़ें: पश्चिमी दिल्ली के छावला में जिम पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बदमाश का हाथ होने की आशंका

    खबरें और भी