Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिवंगत बेटे का दोस्त बनकर बुजुर्ग दंपति को लूटा, नशीला जूस पिलाकर लाखों के गहने उड़ाए

    Updated: Mon, 18 May 2026 01:03 AM (IST)

    एक व्यक्ति ने दिवंगत बेटे का दोस्त बनकर एक बुजुर्ग दंपति का भरोसा जीता। उसने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश किया और लाखों के आभूषण व नकदी ले ...और पढ़ें

    दिवंगत बेटे का दोस्त बनकर घर आए युवक ने बुजुर्ग दंपती को लूटा। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

    दिवंगत बेटे का दोस्त बनकर घर आए युवक ने बुजुर्ग दंपती को लूटा। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. बेटे का दोस्त बनकर घर में रुका आरोपी।

    2. नशीला जूस पिलाकर बुजुर्ग दंपति को बेहोश किया।

    3. लाखों के आभूषण और नकदी लेकर फरार हुआ।

    संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। स्वयं को दिवंगत बेटे का दोस्त बताकर पखवाड़े भर घर ठहरा, अपनापन दिखाकर दोस्त के बुजुर्ग माता-पिता का भरोसा जीता। फिर जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण समेट कर फरार हो गया। दंपती ने धोखेबाज का न मोबाइल नंबर लिया और न पता। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश आरंभ कर दी है।

    यह वारदात उत्तर पश्चिम दिल्ली जिला पुलिस के जहांगीरपुरी के बी-ब्लाक में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , 77 साल की रेहाना अपने 81 वर्षीय पति जफर अली के साथ रहती हैं। वर्ष 2024 में उनके जवान बेटे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो चुका है। उनकी बहू और पोता पोती पहली मंजिल पर रहती है। दूसरी मंजिल पर किरायेदार रहती है।

    लगभग 15 दिन पहले एक व्यक्ति उनके घर आया

    रेहाना ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले एक व्यक्ति उनके घर आया और खुद को उनके दिवंगत बेटे का दोस्त बताया। धीरे-धीरे वह अक्सर उनके घर आने लगा और साथ में कुछ खाने-पीने का सामान भी लेकर आने लगा। 10 मई की शाम फल का जूस लेकर आया। जूस पीने के बाद वे दोनों बेहोश हो गए। महिला ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उसने अंगुलियों से चार सोने की अंगूठी उतार लीं। फिर उसने अलमारी में रखे लाखाें के आभूषण के अलावा नकदी लेकर भाग गया।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। दंपती ने आरोपित का मोबाइल नंबर और पता नहीं लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपित के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के मंगोलपुरी में सिलिंडरों में धमाका, दमकलकर्मियों ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला