दिल्ली के मंगोलपुरी में सिलिंडरों में धमाका, दमकलकर्मियों ने पाया काबू; बड़ा हादसा टला
मंगोलपुरी के एक घर में सिलिंडरों में धमाके से आग लग गई, लेकिन समय रहते लोग बाहर निकल आए जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया और घ ...और पढ़ें
-1779045851501_m.webp)
मंगोलपुरी इलाके में सिलिंडर विस्फोट। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)
HighLights
मंगोलपुरी के घर में दो सिलिंडरों में धमाका हुआ।
समय रहते लोग बाहर निकले, बड़ा हादसा टल गया।
दमकल विभाग ने आग बुझाई, कोई हताहत नहीं हुआ।
संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। मंगोलपुरी इलाके के एक घर में सिलिंडरों में धमाके से अफरातफरी मच गई।समय रहते ही घर में मौजूद लोग बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया। रविवार की दोपहर मंगोलपुरी एक्स-ब्लाक के एक घर में सिलेंडर में आग लग। तुरंत घर में मौजूद लोग बाहर निकल आए और अचानक से एक-एक कर दो सिलिंडरों में धमाका हुआ और आग लग गई।
सूचना मिलने के दमकल विभाग की गाड़ियां मौक पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। बताया जा रहा है कि घर में कुल पांच सिलिंडर रखे हुए थे। जिनमें एक बड़ा सिलिंडर थे, अन्य चार छोटे सिलिंडर थे। घटना के समय तीन बच्चे घर में मौजूद थे। जो तुरंत बाहर आ गए।
पहली व दूसरी मंजिल पर दो एलपीजी सिलिंडरों में धमाका
दमकल विभाग के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर 12:53 बजे आग की सूचना मिली। दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। 1:50 बजे आग को पूरी तरह से काबू कर लिया। पहली व दूसरी मंजिल पर दो एलपीजी सिलिंडरों में धमाका हुआ है। लेकिनकिसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। अभी तक घटना की वजह साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।