दिल्ली में पेट्रोल के पुराने व्हीकल बंद हो जाएंगे? CM रेखा गुप्ता ने किया क्लियर
दिल्ली सरकार ने नई ईवी पॉलिसी नोटिफाई की है, जिस पर सीएम रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि पुराने पेट्रोल वाहन प्रतिबंधित नहीं हैं, यदि उनकी समय सीमा वैध ...और पढ़ें
-1783073089899_m.webp)
EV पॉलिसी के कारण पेट्रोल के पुराने व्हीकल को लेकर सीएम रेखा गुप्ता का स्पष्टीकरण।
HighLights
दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई 2026 से लागू।
सीएम रेखा गुप्ता ने पुराने पेट्रोल वाहन प्रतिबंध पर भ्रम दूर किया।
इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी और स्क्रैपेज इंसेंटिव मिलेगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने नई ईवी पॉलिसी राजधानी में नोटिफाई कर दिया है। इसके साथ ही लोगों के मन में भ्रम है कि कहीं पुराने पेट्रोल व्हीकल तो बंद नहीं हो जाएंगे? इस पर रेखा गुप्ता ने कहा कि कई लोग कहते हैं पेट्रोल के व्हीकल बंद हो जाएंगे? तो मेरा कहना है नहीं। अगर उस व्हीकल का टाइम लिमिट है तो आप उसे बिना किसी रोकटोक के चला सकते हैं।
उन्होंने कहा कि लोग इसको लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण कम करने और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बता दें, दिल्ली सरकार ने 1 जुलाई से नई EV पॉलिसी को आधिकारिक तौर पर गैजेट में नोटिफाई कर दिया गया है और यह अब लागू हो गई है।
July 1, 2026. Delhi’s new EV Policy has been officially notified in the Gazette and is now in effect.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 1, 2026
From today, buyers of electric two-wheelers will receive a ₹30,000 subsidy, electric three-wheelers ₹50,000, and N1 category light commercial vehicles ₹1 lakh.
All electric… pic.twitter.com/6JxU8JoweZ
सरकार स्क्रैपेज इंसेंटिव भी लोगों को देगी: CM रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता ने कहा कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने वालों को ₹30,000, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खरीदने वालों को ₹50,000 और N1 कैटेगरी के हल्के कमर्शियल वाहनों के लिए ₹1 लाख की सब्सिडी मिलेगी। ₹30 लाख से कम कीमत वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस से पूरी तरह छूट दी गई है। सरकार उन लोगों के लिए स्क्रैपेज इंसेंटिव भी दे रही है जो अपने पुराने वाहनों को नए EV से बदल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- चलते ई-रिक्शा को बीच सड़क पर बंद करने वाले 3 Apps पर सरकार का एक्शन, एप स्टोर्स से हटाने का दिया आदेश