मुआवजे से पुनर्वास तक... यूईआर-2 लिंक रोड पर किसानों ने सरकार के सामने रखी मांगें
किसानों ने यूईआर-दो दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे लिंक रोड के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है। वे 9 अगस्त को लाडपुर में महापंचायत करें ...और पढ़ें

भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन तेज।
HighLights
भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन तेज।
9 अगस्त को लाडपुर गांव में महापंचायत प्रस्तावित।
किसान सम्मानजनक मुआवजा और पुनर्वास की मांग कर रहे।
संजय डबास, बाहरी दिल्ली। यूईआर-दो से दिल्ल-कटरा एक्सप्रेस-वे लिंक रोड के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों की लामबंदी लगातार तेज होती जा रही है। नौ अगस्त को लाडपुर गांव में प्रस्तावित महापंचायत से पहले किसान गां-गांव जाकर जनसभाएं और बैठकें कर समर्थन जुटा रहे हैं।
गुरुवार और शुक्रवार को कंझावला, गढ़ी रंढाला, सावदा, जौंती, रानीखेड़ा, लाडपुर और निजामपुर में आयोजित बैठकों में संख्या में किसानों ने भाग लिया। इसमें किसानों ने स्पष्ट कहा कि सम्मानजनक मुआवजा और उचित पुनर्वास के बिना भूमि अधिग्रहण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैठक में किसानों ने अपनी तीन प्रमुख मांगें दोहराईं। इसमें 25 रुपये प्रति मुआवजा, प्रत्येक प्रभावित परिवार को एक वैकल्पिक प्लॉट तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी शामिल हैं।
किसानों का कहना है कि प्रस्तावित मुआवजा दर पर आसपास के क्षेत्र में खेती योग्य जमीन खरीदना संभव नहीं है। आरोप लगाते हुए किसानों ने कहा कि उनकी आपत्तियों और सुझावों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं दिया तो सर्वे के बाद किसी भी निर्माण एजेंसी को आगे काम नहीं करने दिया जाएगा।
किसानों का दावा है कि करीब 95 प्रतिशत प्रभावित लोगों ने निर्धारित समय के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज करा दी हैं। महापंचायत को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। किसान प्रतिनिधियों का कहना है कि अब प्रत्येक गांव में जाकर लोगों से आंदोलन के समर्थन की अपील की जाएगी। बैठक में ईश्वर सिंह, दिलबाग सिंह, सहित संख्या में किसान मौजूद रहे।